शाहरुख खान ने 'जवान' को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- मैं हीरो नहीं विलेन बनना चाहता था और.....
Shah Rukh Khan In Jawan: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान इस समय अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। साउथ के फेमस डायरेक्टर एटली की फिल्म 'जवान' गत 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आम लोगों से लेकर फिल्म क्रिटिक्स तक को ये मूवी काफी पसंद आ रही है। इस फिल्म में शाहरुख खान डबल रोल में नजर आ रहे हैं। किंग खान के नेगेटिव रोल को लोगों से काफी ज्यादा प्यार और तारीफें मिल रही है। इस फिल्म ने दुनिया भर में 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। इन सबके बीच शाहरुख खान एक टॉकिंग सेशन में शामिल हुए थे जहां उन्होंने 'जवान' से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया।
शाहरुख खान ने खोले 'जवान' से जुड़े कई राज
शाहरुख खान हाल ही में आईएमडीबी के एक सवाल-जवाब सेशन में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया है। फिल्मों में नेगेटिव किरदार निभाने के बारे में जब उनसे पूछा गया तो शाहरुख खान ने कहा कि वह कभी भी हीरो का किरदार नहीं निभाना चाहते थे। उन्होंने कहा- बार-बार अच्छे आदमी का किरदार निभाना और स्क्रीन पर अच्छा बने रहना कुछ टाइम के बाद बोरिंग हो जाता है।

'आलस की वजह से चुना था बाल्ड लुक'
शाहरुख खान ने आगे कहा- मझे पर्सनली बुरे आदमी का किरदार निभाना पसंद है। उन्होंने अपनी गर्ल गैंग प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, लहर खान और आलिया कुरैशी के सपोर्ट की भी जमकर तारीफ की। वहीं फिल्म 'जवान' में अपने गंजे लुक के बारे में बात करते हुए शाहरुख खान ने कहा- मेरा बाल्ड लुक कभी भी स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं था। उन्होंने खुलासा किया कि बाल्ड लुक आलस की वजह से चुना गया था क्योंकि एक्टर मेकअप में 2 घंटे नहीं बिताना चाहते थे।
शाहरुख खान ने कहा- मुझे गंजी लड़कियां पसंद हैं
शाहरुख खान ने खुद बताया कि उन्हें अपना गंजा लुक पहले अच्छा नहीं लगा था। उन्होंने अपने कुछ दोस्तों को उनके इस लुक का प्रोमो दिखाया था और पूछा था कि क्या वह इस लुक में डरावने दिखते हैं और लड़कियां उन्हें पसंद करेंगी या नहीं। इस पर किंग खान के दोस्तों ने कहा था- उन्हें उम्मीद है कि लड़कियां किंग खान को पसंद करेंगी, गंजे पुरुषों की तरह। शाहरुख खान ने कहा था कि उन्हें गंजी लड़कियां भी काफी पसंद हैं।
'जवान' ने 6 दिन में कमाए 600 करोड़
आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन के साथ साथ साउथ के फेमस डायरेक्टर एसएस राजामौली, बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर, एक्टर अनुपम खेर, एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने भी शाहरुख खान की 'जवान' की तारीफ की है और बॉक्स ऑफिस पर इसके धमाल मचाने को लेकर बधाई भी दी है। भारत में इस फिल्म ने 7 दिन में 368.38 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। ये फिल्म तमिल और तेलुगू में भी अच्छी कमाई कर रही है। वहीं 'जवान' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अब तक 600 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications