Suhana Khan Birthday : गौरी खान ने शेयर की Unseen फोटो, फैंस बोले- ‘मां की रिफ्लेक्शन’

‘द आर्चीज’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहीं सुहाना खान को मां गौरी ने सोशल मीडिया पर बर्थडे विश किया है। मां ने सुहाना की एक ग्लैमरस तस्वीर शेयर कर बेटी पर लाड जताया है।

मुंबई, 22 मई : बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरूख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान आज अपना 22वां जन्मदिन मना रहीं हैं। 'द आर्चीज' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहीं सुहाना खान को मां गौरी ने सोशल मीडिया पर बर्थडे विश किया है। मां ने सुहाना की एक ग्लैमरस तस्वीर शेयर कर बेटी पर लाड जताया है। गौरी के इस पोस्ट पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक सुहाना को जन्मदिन की बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं।

गौरी ने शेयर की तस्वीर

गौरी ने शेयर की तस्वीर

सुहाना खान के बर्थडे के मौके पर मां गौरी ने बेटी की ग्लैमरस तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘बर्थडे गर्ल'। साथ ही एक किसिंग इमोजी भी बनाया। फैंस सोशल मीडिया पर सुहाना की इस अनसीन तस्वीर की खूब तारीफ कर रहे हैं। फोटो को बेहिसाब लोगों ने लाइक और शेयर किया है।

Recommended Video

    Suhana Khan Birthday: 22 साल की हुईं Suhana khan,मां Gauri Khan ने ऐसे किया विश | वनइंडिया हिंदी
    श्वेता से लेकर मनीष मल्होत्रा ने किया विश

    श्वेता से लेकर मनीष मल्होत्रा ने किया विश

    सुहाना की यह अनसीन तस्वीर पोस्ट होने के बाद से लगातार वायरल हो रही है। ऐसे में इस खूब कमेंट्स और लाइक्स भी मिल रहे हैं। श्वेता बच्चन, फराह खान, मनीष मल्होत्रा से लेकर करण जौहर और अभिनेत्री नेहा धूपिया तक ने सुहाना को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। सेलेब्स के साथ-साथ फैंस ने भी सुहाना को विश किया है। सुहाना की फोटो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने जहां सुहाना को अपनी मां का रिफ्लेक्शन बताया तो वहीं दूसरे यूजर ने उन्हें आने वाले वक्त की सुपरस्टार कहा।

    ये भी पढ़ें : Cannes 2022 : हिना खान का चौथा लुक आया सामने, गोल्डन ड्रेस ने रेड कार्पेट पर मचाई धूम

    2023 में आएगी सुहाना की फिल्म

    2023 में आएगी सुहाना की फिल्म

    बताते चलें कि सुहाना खान अपनी फिल्म ‘द आर्चीज' से पर्दे पर अपना जलवा बिखेरने को तैयार हैं। ऐसे में फैंस ने उन्हें आने वाले वक्त की सुपरस्टार बताया है। सुहाना की फिल्म ‘द आर्चीज' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी, जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड नज आ रहे हैं। जोया अख्तर की इस फिल्म से खुशी कपूर, अमिताभ बच्चन की नाती अगस्त्य नंदी भी अपने करियर की शुरुआत करने वाले हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+