Cannes 2022 : हिना खान का चौथा लुक आया सामने, गोल्डन ड्रेस ने रेड कार्पेट पर मचाई धूम
हिना खान ने ‘कांस फिल्म फेस्टिवल 2022’ से जुड़ा अपना चौथा लुक भी शेयर किया है, जिसमें अपनी गोल्डन ब्यूटी से हिना कहर बरपा रहीं हैं। उनकी ये फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहीं हैं।
कांस, 21 मई : हिना खान इन दिनों 'कांस फिल्म फेस्टिवल' में अपने लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं। एक्ट्रेस आय दिन कांस से जुड़े अपने फोटोज शेयर कर अपने फैंस को खुश कर रहीं हैं। अब अभिनेत्री ने 'कांस फिल्म फेस्टिवल 2022' से जुड़ा अपना चौथा लुक भी शेयर किया है, जिसमें अपनी गोल्डन ब्यूटी से हिना कहर बरपा रहीं हैं। उनकी ये फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहीं हैं।

गोल्डन ब्यूटी हिना खान
कांस में अपने चौथे लुक को हिना ने येलो कलर के बॉडीकॉन गाउन से कंप्लीट किया, जिसमें एक्ट्रेस वाकई काफी कमाल की लग रहीं थीं। अभिनेत्री इस ड्रेस में काफी खूबसूरत दिख रहीं थीं। साथ ही उनके इस फोटोज को देखकर फैंस उनपर फिदा हो गए। हिना की ये फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

हिना ने दिखाया ग्लैमर
हिना के उस लुक के आगे मानो सब कुछ फीका लग रहा था। हिना इस लुक में बहुत अट्रैक्टिव नजर आ रहीं थीं. इसके साथ ही उनका हेयर बन उनकी इस ड्रेस में चार चांद लगा रहा था। इसके साथ ही हिना एक से बढ़कर एक पोज देती हुईं नजर आईं।

एक्ट्रेस ने जीता फैंस का दिल
हिना ने जैसे ही अपनी इन फोटोज को शेयर किया, सोशल मीडिया पर लाइक्स का बौछार सी आ गई। फैंस को हिना का ये लुक काफी पसंद आया। फैंस ने हिना की इन फोटोज पर प्यार लुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। हिना के एक फैन ने कमेंट कर लिखा- ' किलर लुक' तो वहीं दूसरे फैन ने हिना को हार्ट इमोजी बनाकर भेजा।












Click it and Unblock the Notifications