Sridevi और मिथुन चक्रवर्ती की हुई थी कोर्ट मैरिज? सालों बाद इस करीबी ने खोला राज, बोलीं-'उनकी शादी...'

Sridevi Mithun Chakraborty: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी के अफेयर की बॉलीवुड गलियारों में अक्सर चर्चा होती थी। लेकिन यह लव स्टोरी पूरी तरह से विवादों में घिरी हुई थी। अब अभिनेत्री सुजाता मेहता ने श्रीदेवी और मिथुन के अफेयर पर खुलकर बात की।

सुजाता मेहता को फिल्म "प्रतिज्ञा", "यतीम" और "गुनाह" जैसी फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि मिथुन से अलग होने के बाद श्रीदेवी किन हालातों से गुजरी थीं। वह काफी ज्यादा परेशान रहती थीं।

sridevi mithun chakraborty

सुजाता ने कहा, "श्रीदेवी बहुत प्रोफेशनल थीं, वह कैमरा चालू होते ही कैमरे की हो जाती थीं। लेकिन अंदर से वह बिल्कुल खुश नहीं थीं, और अक्सर परेशान रहती थीं। शॉट के बाद एक कोने में जाकर बैठ जाती थीं। मैंने उसे ज्यादा तंग नहीं किया। मुझे यह ठीक नहीं लगता था। मैं कह सकती हूं कि उनका ब्रेकअप उन्हें तोड़ गया था। वे दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे। ऐसा कहा जाता है कि उनकी शादी भी हुई थी।"

कहा जाता है कि श्रीदेवी और मिथुन की मुलाकात एक प्रोफेशनल इवेंट के दौरान हुई थी, जिसके बाद उनका अफेयर शुरू हुआ और यह धीरे-धीरे एक गुप्त शादी में बदल गया। हालांकि उस दौरान मिथुन योगिता के साथ शादीशुदा थे। ऐसी खबरें भी आईं कि 1985 में इन दोनों ने गुपचुप शादी कर ली। ये बात 1985 से 1988 के दौरान की है।

ये भी पढ़ें: 'वो अभी भी मेरे आस-पास', Sridevi को याद कर भावुक हुए Boney Kapoor, बताई श्रीदेवी की चाहत

एक बार एक इंटरव्यू में जब मिथुन चक्रवर्ती से श्रीदेवी के साथ उनके अफेयर और गुप्त शादी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा था, "मुझे नहीं पता। मैं हमेशा महिलाओं की तरफ देखता हूं, लेकिन अच्छी नीयत से। मैं तो सबसे ज़्यादा शादीशुदा बैचलर हूं।"

कहा जाता है कि मिथुन और श्रीदेवी की मुलाकात फिल्म "जाग उठा इंसान" के सेट पर हुई थी। जो छोटी सी शुरुआत हुई, वह धीरे-धीरे 1985 में एक गुप्त कोर्ट मैरिज में बदल गई। 1987 में, जब श्रीदेवी और बोनी कपूर के बीच नजदीकियाँ बढ़ी, तो योगिता, मिथुन की पत्नी को इस अफेयर का पता चला।

रिपोर्ट्स की मानें तो, योगिता ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी और श्रीदेवी को यह एहसास हो गया था कि मिथुन कभी भी योगिता से तलाक नहीं लेंगे। इस वजह से श्रीदेवी ने 1988 में अपने रिश्ते को समाप्त कर दिया, क्योंकि उन्हें यह समझ में आ गया था कि उनका प्रेम संबंध वैसा नहीं होगा जैसा उन्होंने सोचा था। इसके बाद एक्ट्रेस ने बोनी कपूर से शादी कर अपना घर बसा लिया।

ये भी पढ़ें: Boney Kapoor Sridevi: 'शादीशुदा हो, बच्चों के पिता भी' बोनी कपूर का प्रपोजल सुन भड़क गई थीं श्रीदेवी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+