'वो अभी भी मेरे आस-पास', Sridevi को याद कर भावुक हुए Boney Kapoor, बताई श्रीदेवी की चाहत
Boney Kapoor Emotional About Sridevi: बॉलीवुड की इकलौती ऐडी सुपरस्टार श्रीदेवी (Sridevi) को दुनिया छोड़े 6 साल से ज्यादा का वक्त हो गया है, लेकिन उनकी चर्चाएं आज भी फिल्म इंडस्ट्री में बरकरार है। उनके पति फिल्म मेकर बोनी कपूर (Boney Kapoor) उनकी अक्सर बात करते हैं। इस बीच अब एक बार फिर अपनी दिवगंत पत्नी श्रीदेवी को याद कर बोनी भावुक हो उठे।
बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने हाल ही में अपनी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी को याद करते हुए अपनी इमोशनल जर्नी शेयर की। उन्होंने बताया कि कैसे वह अपने आस-पास उनकी मौजूदगी महसूस करते हैं, जो उन्हें फिट रहने के लिए प्रेरित करता है।

श्रीदेवी, जिनका साल 2018 में निधन हो गया था, अपनी फिटनेस अवेयरनेस को लेकर काफी सजग थी। और इसी के साथ बोनी कपूर पर भी वजन कम करने की जोर देती थीं।
अब हाल ही में बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने अपनी हेल्थ के बारे में बात की और बताया कि कैसे उनकी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी 'हमेशा वजन कम करने के लिए कहती थीं'। न्यूज18 के साथ एक इंटरव्यू में बोनी ने बताया कि उन्हें लगता है कि श्रीदेवी अभी भी उनके आस-पास हैं और उन्हें वजन कम करने के लिए इंस्पायर करती हैं।
ये भी पढ़ें: श्रीदेवी के प्यार में खिड़की से कूद गए थे बोनी कपूर, फिर क्या हुआ? बेटी जाह्नवी ने बताया उस रात का किस्सा
बोनी की हेल्थ पर श्रीदेवी का असर
बोनी कपूर ने अपनी लाइफस्टाइल चॉईस पर श्रीदेवी के असर को याद किया। उन्होंने बताया कि वह हमेशा स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने के लिए उत्सुक रहती थीं और उन्हें भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करती थीं। अपने प्रयासों के बावजूद उन्होंने स्वीकार किया कि वह श्रीदेवी के डिसिप्लिन अप्रोच को पूरी तरह से नहीं अपना पाए।
वजन कम करने के बारे में बात करते हुए बोनी कपूर ने कहा, "इसकी शुरुआत मेरी पत्नी ने की थी। वह हमेशा मुझसे वजन कम करने के लिए कहती थीं। वह खुद भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक थीं। मैं उनके साथ टहलने जाता था। मैं उनके साथ जिम जाता था। वह (श्रीदेवी) इस बारे में बहुत स्पष्ट थीं कि उन्हें कब खाना है, क्या खाना है। मैंने ऐसा करने की पूरी कोशिश की, लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सका।"
ये भी पढ़ें: 'मैं बेडरूम में लड़के के साथ थी और पापा ने मुझे...', जाह्नवी कपूर ने की थी ऐसी हरकत, बोनी कपूर ने दी थी ये सजा
दिवंगत पत्नी को लेकर भावुक हुए बोनी
श्रीदेवी के बारे में बात करते हुए बोनी ने कहा, "मुझे लगता है कि श्रीदेवी अभी भी मेरे आसपास हैं, मेरी पत्नी अभी भी मेरे आसपास हैं और मुझे वजन कम करने के लिए प्रेरित कर रही हैं। उन्होंने कहा, 'वजन कम करो'। श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी, 2018 को दुबई में हुआ था, जहां वह एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने गई थीं।
श्रीदेवी के परिवार के बारे में जानिए
श्रीदेवी के परिवार में बोनी कपूर और उनकी दो बेटियाँ- जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर हैं। जाह्नवी ने 2018 में धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्हें आखिरी बार देवरा: पार्ट 1 में देखा गया था। एक्ट्रेस के पास सनी संस्कारी की तुलसी कुमार पाइपलाइन में हैं। खुशी की पहली फिल्म जोया अख्तर की द आर्चीज थी।












Click it and Unblock the Notifications