Boney Kapoor Sridevi: 'शादीशुदा हो, बच्चों के पिता भी' बोनी कपूर का प्रपोजल सुन भड़क गई थीं श्रीदेवी
Boney Kapoor Sridevi: बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर बोनी कपूर की दूसरी पत्नी और मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी का साल 2017 में निधन हो गया। वह आज भी जहां कहीं जाते हैं उनका जिक्र जरूर करते हैं। हाल ही में बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब उन्होंने पहली बार श्रीदेवी को प्रपोज किया तो एक्ट्रेस का कैसा रिएक्शन था।
Boney Kapoor Sridevi: बोनी कपूर ने श्रीदेवी को किया था प्रपोज
बोनी कपूर ने श्रीदेवी को कैसे प्रपोज़ किया था इस पर खुलकर बात की। उन्होंने एबीपी न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा कि, "मैं उससे प्यार करता था, मैं उससे अब भी प्यार करता हूँ, और जब तक मेरी जिंदगी है, तब तक मैं उससे प्यार करता रहूँगा। उसे मनाने में मुझे चार-पाँच साल लग गए थे। जब मैंने उसे प्रपोज़ किया, तो उसने मुझसे छह महीने तक बात नहीं की।'

Boney Kapoor Sridevi श्रीदेवी हो गई थी नाराज
बोनी कपूर ने आगे कहा, 'जब मैंने श्रीदेवी से अपने दिल की बात कही तो वह काफी हैरान हो गईं। उन्होंने मुझसे कहा तुम शादीशुदा हो, तुम्हारे दो बच्चे हैं, तुम मुझसे इस तरह कैसे बात कर सकते हो?' लेकिन मैंने जो अपने दिल में था, वही कहा, हालांकि किस्मत ने मेरा साथ दिया।"
Boney Kapoor Sridevi पहली पत्नी से रखी दोस्ती
बोनी कपूर ने आगे बताया कि वह श्रीदेवी को पसंद करते थे लेकिन उन्होंने पहली पत्नी मोना के साथ हमेशा अपनी दोस्ती बरकरार रखी। उन्होंने कहा कि, 'मैं पहले से ही शादीशुदा था, लेकिन मैंने कभी भी ये बातें नहीं छिपाईं। अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार रहना हमेशा बेहतर होता है और इसी तरह आपको अपने बच्चों के प्रति भी ईमानदार रहना होगा।'
Boney Kapoor Sridevi मोना की खास दोस्त थीं श्रीदेवी
बता दें कि, पहली पत्नी से बोनी कपूर के दो बच्चे हैं जिनका नाम अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर है। उन्होंने साल 1996 में श्रीदेवी से शादी की थी। जबकि एक्ट्रेस बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना की खास सहेली थीं। श्रीदेवी कई सालों तक बोनी और मोना के घर रहीं। कहा जाता है कि इस दौरान बोनी कपूर और श्रीदेवी की लव स्टोरी शुरू हुई थी, और उन्होंने अपनी पहली पत्नी को धोखा देकर दूसरी शादी कर ली।
ये भी पढ़ें: 'वो अभी भी मेरे आस-पास', Sridevi को याद कर भावुक हुए Boney Kapoor, बताई श्रीदेवी की चाहत












Click it and Unblock the Notifications