'चेहरा बिगाड़ा, दांत तोड़ दिया', मुंबई क्लब में Splitsvilla 16 की महिला कंटेस्टेंट को खूब पीटा, क्या हुई बात?

Splitsvilla 16 Female Contestant: टीवी का पॉपुलर रिएलिटी शो 'स्प्लिट्सविला 16' (Splitsvilla Season 16) में नजर आ चुकीं प्रीत सिंह (Preet Singh) के साथ मुंबई में एक बेहद चौंकाने वाली घटना घटी है। प्रीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर बताया है कि उनके साथ मुंबई एक क्लब में जबरदस्त मारपीट की गई थी। वीडियो में उनका चेहरा सूजा हुआ दिखाई दे रहा है और आंखों के आसपास चोट के निशान साफ नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर छलका दर्द, वीडियो में दिखीं चोटें
वीडियो को पोस्ट करते हुए प्रीत सिंह ने लिखा है कि उन्होंने हमेशा मुंबई को महिलाओं के लिए सुरक्षित शहर माना था लेकिन जो उनके साथ हुआ, उसने उन्हें अंदर तक हिला दिया। उन्होंने कहा कि इस घटना को याद करते हुए भी वह डर और सदमे में हैं।

Splitsvilla 16

क्लब में कैसे भड़का विवाद?

-प्रीत सिंह ने बताया वह अपने एक दोस्त के साथ क्लब में बैठी थीं, तभी अचानक एक लड़की ने उन पर सवाल उठाना शुरू कर दिया कि उन्हें वहां आने की अनुमति कैसे मिली। शुरुआत में मामला सिर्फ बहस तक सीमित था लेकिन जल्द ही स्थिति बिगड़ गई। प्रीत ने बताया कि उस लड़की के एक दोस्त ने अचानक आकर उन पर हमला कर दिया था।

-इस हमले में प्रीट सिंह के गंभीर चोटें आई हैं। उनका चेहरा बुरी तरह सूज गया है और उनका एक दांत भी टूट गया है। वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। प्रीत सिंह ने ये भी दावा किया है कि बाद में उन्हें पता चला कि विवाद करने वाली लड़की खुद को एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थीं।

लोगों ने प्रीत सिंह का किया सपोर्ट

-आपको बता दें कि प्रीत सिंह का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई। उनके साथ शो में नजर आ चुके कई कंटेस्टेंट्स ने इस घटना पर नाराजगी जताई है और प्रीत को हिम्मत दी है।

-जलक गोहिल ने इस घटना को डरावना अनुभव बताया है और कहा है कि इस तरह की स्थिति का सामना किसी को नहीं करना चाहिए। वहीं रुरु ठाकुर और हिमांशु अरोरा ने भी प्रीत का हौसला बढ़ाते हुए उनके जल्द ठीक होने की कामना की है।

'स्प्लिट्सविला 16' से बाहर हो चुकी हैं प्रीत सिंह

आपको बता दें कि सनी लियोनी (Sunny Leone) और करण कुंद्रा (Karan Kundrra) द्वारा होस्ट किए जाने वाले 'स्प्लिट्सविला 16' शो से प्रीत सिंह कुछ एपिसोड पहले ही बाहर हो चुकी हैं। हालांकि शो से बाहर आने के बाद भी वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है।

बड़े शहरों की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

-इस घटना ने एक बार फिर बड़े शहरों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर तब, जब एक पब्लिक प्लेस में इस तरह की हिंसा सामने आए। प्रीत सिंह का ये अनुभव न सिर्फ चौंकाने वाला है बल्कि ये भी दिखाता है कि किसी भी जगह सतर्क रहना कितना जरूरी है।

-प्रीत सिंह ने अपने पोस्ट के जरिए साफ किया है कि वह अभी भी इस सदमे से उबरने की कोशिश कर रही हैं और उम्मीद करती हैं कि किसी और को ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+