Sonu Sood Wife: कैसी है सोनू सूद की पत्नी सोनाली की हालत? डॉक्टर्स ने दिया ऐसा बयान, परेशान हुए एक्टर
Sonu Sood Wife Sonali Health Update: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद और उनकी पत्नी सोनाली सूद इस समय खबरों में छाई हुई हैं। एक्टर की पत्नी सोनाली सूद का गत 24 मार्च 2025 को मुंबई-नागपुर हाईवे पर भयंकर कार एक्सीडेंट हो गया है।
सोनू सूद की पत्नी सोनाली का कार एक्सीडेंट
इस एक्सीडेंट में सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद के साथ साथ एक्टर साली और भतीजे को भी गंभीर रूप से चोट आई है। वहीं कार के ड्राइवर की हालत भी गंभीर है। सोनू सूद की पत्नी सोनाली और ड्राइवर दोनों का नागपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सोनू सूद ने दिया पत्नी का हेल्थ अपडेट
सोनू सूद ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा है- अब सोनाली ठीक हैं। एक्सीडेंट काफी भयानक था लेकिन चमत्कारिक रूप से वह बच गई हैं। ओम साईं राम। आपको बता दें कि अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद से सोनू सूद अपनी पत्नी के साथ ही हैं।
Sonu Sood Wife Accident: सोनू सूद की पत्नी सोनाली का हुआ भयानक कार एक्सीडेंट, जानें कैसी है हालत
नागपुर अस्पताल से मिली ऐसी जानकारी
-जानकारी के अनुसार ये चारों लोग गत 24 मार्च 2025 को मुंबई-नागपुर हाईवे पर एक बड़ी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे। जैसे ही एक्टर को इस कार एक्सीडेंट की खबर मिली, वह तुरंत अपनी पत्नी के पास मुंबई से नागपुर पहुंच गए हैं। फिलहाल उन्होंने अपनी पत्नी का हेल्थ अपडेट लोगों को दिया है।
-नागपुर के अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, सोनाली सूद और उनकी बहन को दुर्घटना में गंभीर चोटें आई हैं। हालांकि उनकी हालत स्थिर है, लेकिन वह अभी डॉक्टरों की निगरानी में हैं। सोनाली और उनके ड्राइवर को गत 24 मार्च 2025 की रात करीब 10.30 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
हाईवे पर कार और ट्रक की हुई थी टक्कर
-वहीं डॉक्टरों ने इनकी पत्नी और कार के ड्राइवर को कड़ी निगरानी में रखा है। कहा जा रहा है कि सोनाली सूद की कार मुंबई-नागपुर हाईवे पर एक ट्रक से टकरा गई थी। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार
-कार एक्सीडेंट के बाद चारों लोगों को नागपुर के निजी अस्पताल के इमरजेंसी डिपार्टमेंट में लाया गया था। सभी लोग सड़क दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गए थे। हालांकि सभी लोग होश में थे।
-अस्पताल के तरफ से दिए गए बयान में कहा गया है- चारों लोगों को कई खरोंचें और गंभीर चोटें आई थीं। गनीमत रही कि उन्हें अंदरुनी चोट नहीं लगी है। सोनू सूद के भतीजे को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है जबकि सोनाली सूद, उनकी बहन और ड्राइवर डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। उनकी हालत में सुधार हो रहा है। उनकी हालत स्थिर है।












Click it and Unblock the Notifications