Sonu Sood Wife Accident: सोनू सूद की पत्नी सोनाली का हुआ भयानक कार एक्सीडेंट, जानें कैसी है हालत
Sonu Sood Wife Accident: बॉलीवुड के फेमस एक्टर सोनू सूद को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद का एक्सीडेंट हो गया है। इस एक्सीडेंट में वह गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।
सोनू सूद की पत्नी सोनाली का हुआ एक्सीडेंट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोनाली सूद का मुंबई-नागपुर हाईवे पर एक्सीडेंट हो गया है। पत्नी सोनाली सूद के साथ ये दुर्घटना देर रात हुई थी। इस दुर्घटना में वह बुरी तरह से घायल हो गई हैं। इस खबर के सामने आते ही सोनू सूद के फैंस परेशान हो गए हैं। लोग उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं।

मुंबई-नागपुर हाईवे पर कार एक्सीडेंट
वहीं पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में इस बारे में जानकारी शेयर की है। इस पोस्ट के अनुसार गत 24 मार्च, 2025 को सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद का मुंबई-नागपुर हाईवे पर एक कार एक्सीडेंट हो गया है। सोनाली कार में अपनी बहन और भतीजे के साथ ट्रैवल कर रही थीं। गाड़ी के ड्राइवर की हालत भी नाजुक है।
नागपुर के अस्पताल में चल रहा इलाज
इसी पोस्ट में आगे लिखा गया है कि सोनाली सूद और उनके भतीजे दोनों का फिलहाल नागपुर के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्हें अगले 48 से 72 घंटों तक निगरानी में रखा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही सोनू सूद अपनी पत्नी के पास पहुंच चुके हैं।
"She is doing fine now": Sonu Sood gives health update on his wife Sonali who met with car accident
— ANI Digital (@ani_digital) March 25, 2025
Read @ANI Story | https://t.co/rxBN8O49MT#SonuSood #Sonali #Accident pic.twitter.com/bDIKniv4T7
सोनू सूद ने बताई पत्नी की हालत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोनू सूद इस समय अपने परिवार वालों के साथ अस्पताल में ही मौजूद हैं। फिलहाल सोनू सूद ने पत्नी का हेल्थ अपडेट देते हुए कहा है कि सोनाली की हालत अब पहले से बेहतर है।












Click it and Unblock the Notifications