Sonu Nigam: बंगाली बाला को पहली नजर में दिल दे बैठे थे सोनू निगम, 7 साल चला अफेयर, कौन है बीवी?
Sonu Nigam: अपनी मधुर आवाज से लोगों के दिलों पर राज करने वाले मशहूर बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम इस वक्त गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, वो Pinched Nerve के शिकार हुए हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद ही वीडियो रिलीज करके दी हैं, जिसमें उन्होंने कहा कि वो असहनीय दर्द से गुजर रहे है, उनकी गर्दन और पीठ के आसपास की नसें दब गई हैं, जिसके लिए उन्होंने MRI, CT Scan का सहारा लिया है लेकिन पेन किलर की वजह से उनकी आवाज भारी हो गई है।
सोनू के इसी वीडियो ने उनके फैंस को परेशान कर दिया है और इस वक्त सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। लोग उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। आपको बता दें कि भारत के सबसे वर्सटाइल सिंगर्स में से एक सोनू निगम को 90 के दशक में 'नेशनल क्रश' कहा जाता था, उनकी आवाज दिल को अंदर तक छू लेती है।

अपने करियर में 32 से ज़्यादा भाषाओं में 6,000 से ज़्यादा गाने वाले सोनू निगम पर उस वक्त (90 के दशक में) लड़कियां हर तरह से कुर्बान होने को तैयार थीं लेकिन सोनू को दिल अटका बंगाली मधुरिमा पर, जिनकी पहली मोहब्बत उन्हीं की तरह ही संगीत ही है।
म्यूजिकल इवेंट में हुई सोनू-मधुरिमा की पहली मुलाकात
दोनों की मुलाकात साल 1995 के एक म्यूजिकल इवेंट में हुई थी, जहां सोनू ने मधुरिमा को देखते ही दिल दे दिया था। उस इवेंट में उन्होंने मधुरिमा को गाते हुए सुना था। कपिल शर्मा के शो में दोनों ने खुलकर अपने प्यार के बारे में बताया था लेकिन जिस वक्त सोनू और मधुरिमा मिले थे, उस टाइम सोनू अपना करियर संवारने में लगे थे इसलिए उस वक्त दोनों में से किसी ने भी अपने रिलेशनशिप के बारे में दुनिया को नहीं बताया।

7 साल के अफेयर के बाद धूम-धाम से की शादी
दोनों ने 7 साल तक एक-दूसरे को डेट किया और इसके बाद शादी करने का फैसला किया। परिवारवालों को इनके रिश्ते पर एतराज नहीं था और फिर 15 फरवरी 2002 को दोनों ने बड़े ही धूम-धाम से शादी की और मुंबई में ग्रैंड रिस्पेशन दिया, जिसमें करीब 700 लोग शामिल हुए थे, दोनों को शादी से एक बेटा नेवान है।
कौन हैं मधुरिमा मिश्रा?
मधुरिमा बंगाली ब्राह्मण फैमिली से आती है और बहुत अच्छी सिंगर हैं, उन्होंने एक मॉडल के तौर पर अपना करियर शुरू किया और अनमोल ज्वैलर्स जैसे कई ब्रांड्स के लिए काम किया है। उन्होंने 2016 में 92.7 बिग FM के शो 'कुछ पन्ने ज़िंदगी के' को होस्ट किया था। उन्होंने '3 वुमन', 'सेल्फी' और दूसरे कई नाटकों में भी काम किया है।

साल 2005 में आई थीं सोनू निगम के अफेयर की खबरें
साल 2005 में सोनू निगम और उनकी पत्नी मधुरिमा की शादीशुदा ज़िंदगी में कुछ परेशानियां आई थीं। उनके अलग होने की अफ़वाहें उड़ी थीं और मीडिया में यह दावा किया गया था कि सोनू दो और महिलाओं के साथ डेटिंग कर रहे थे। ऐसी अटकलें थीं कि सिंगर अपनी साथी सिंगर सुनिधि चौहान और स्मिता ठाकरे (जो जयदेव ठाकरे की पत्नी थीं) को डेट कर रहे थे। हालांकि, सोनू ने इन अफ़वाहों पर कभी कोई बात नहीं की और ना ही मधुरिमा की ओर से कभी कुछ कहा गया, दोनों शांति से अपनी लाइफ प्रेमपूर्वक गुजार रहे हैं और आज म्यूजिक की दुनिया के सबसे खूबसूरत और पॉवर कपल्स में से एक हैं।

सोनू निगम मिले हैं ये पुरस्कार
सोनू निगम को बेस्ट प्लेबैक सिंगर के तौर पर एक नेशनल फ़िल्म अवॉर्ड, दो फ़िल्मफ़ेयर अवॉर्ड, दो फ़िल्मफ़ेयर अवॉर्ड साउथ और चार IIFA अवॉर्ड मिले हैं। सितंबर और अक्टूबर 2013 में उन्हें दो बार बिलबोर्ड अनचार्टेड चार्ट्स पर टॉप आर्टिस्ट का दर्जा मिला। सोनू को 2022 में भारत के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान, पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है।

सोनू निगम को मिले ये पुरस्कार
- 2004 - 'कल हो ना हो' के लिए बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का नेशनल फ़िल्म अवॉर्ड
- कई साल - 'सूरज हुआ मद्धम' के लिए बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का IIFA अवॉर्ड
- 2022 - पद्म श्री
- ऑस्कर के लिए विचार की सूची - 2014, 'जल' फ़िल्म के लिए बेस्ट ओरिजिनल स्कोर (बिक्रम घोष के साथ)
- खास रीजनल अवॉर्ड - फ़िल्मफ़ेयर अवॉर्ड्स साउथ (कन्नड़), ज़ी सिने अवॉर्ड्स, स्क्रीन अवॉर्ड्स
- अन्य सम्मान - मिर्ची म्यूज़िक अवॉर्ड्स, GIMA अवॉर्ड्स, लोकमत सुर ज्योत्सना अवॉर्ड, चैंपियंस ऑफ़ चेंज अवॉर्ड, तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट
क्या है Pinched Nerve?
नर्व कंप्रेशन या "पिंच्ड नर्व" तब होता है जब किसी नस पर आसपास की हड्डी, मांसपेशी या डिस्क का दबाव पड़ता है। इसके कारण गर्दन, पीठ या कंधे में तेज दर्द होता है। मांसपेशियों में कमजोरी पैदा हो जाती है तो वही हाथ-पैरों में ऐंठन महसूस होती है।














Click it and Unblock the Notifications