खान सर विवाद के में तेजस्वी यादव की एंट्री! तेजप्रताप यादव के आरोपों के बाद छोटे भाई ने किसका दिया साथ?
Tejashwi Yadav: पटना में दो बड़े कोचिंग संस्थानों के बीच शुरू हुआ टकराव अब लगातार गहराता जा रहा है। पहले मारपीट, तोड़फोड़ और कथित गोलीबारी के आरोपों ने इस विवाद को सुर्खियों में ला दिया था। लेकिन अब कोचिंग संचालक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में हुई संदिग्ध मौत ने पूरे मामले को और भी संवेदनशील बना दिया है। इस घटना के बाद बिहार में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं।
लोग जानना चाहते हैं कि आखिर इन घटनाओं के पीछे की सच्चाई क्या है। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि विवाद और मौत से जुड़े सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच जरूरी है। तेजस्वी यादव का मानना है कि जनता के बीच बने संदेह को दूर करने और सच सामने लाने के लिए पूरे प्रकरण की जांच सीबीआई को सौंप दी जानी चाहिए, ताकि किसी भी तरह की आशंका या सवाल की गुंजाइश न रहे।

मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भेजे गए पत्र में कहा है कि हाल के दिनों में पटना के दो कोचिंग संस्थानों के बीच विवाद ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। विवाद के दौरान कथित तौर पर मारपीट, तोड़फोड़ और गोलीबारी जैसी घटनाओं की भी जानकारी सामने आई थी। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके कारण मामला लगातार चर्चा में बना रहा। अब प्रिंस यादव की मौत की खबर आने के बाद लोगों के बीच और भी ज्यादा सवाल खड़े हो गए हैं।
प्रिंस यादव की मौत से बढ़ी चर्चा
पत्र में तेजस्वी यादव ने उल्लेख किया कि कोचिंग संचालक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। इस घटना ने पूरे विवाद को और गंभीर बना दिया है। उनका कहना है कि लोग जानना चाहते हैं कि घटनाओं की असली कड़ी क्या है और आखिर पूरे मामले के पीछे की सच्चाई क्या है। ऐसे में निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी हो जाती है।
पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल
नेता प्रतिपक्ष ने राज्य सरकार और बिहार पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया को लेकर लोगों के बीच कई तरह की शंकाएं पैदा हुई हैं।
तेजस्वी यादव के अनुसार, जब किसी मामले में निष्पक्षता को लेकर सवाल उठने लगें तो स्वतंत्र एजेंसी द्वारा जांच कराना जरूरी हो जाता है। इससे जांच की विश्वसनीयता भी बनी रहती है और सभी पक्षों को न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ती है।
CBI को सौंपने की मांग
तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि मामले की गंभीरता और जनभावनाओं को देखते हुए पूरे प्रकरण की जांच CBI को सौंप दी जाए। उनका कहना है कि स्वतंत्र एजेंसी ही सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि जांच पूरी होने के बाद जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इससे लोगों का भरोसा मजबूत होगा और पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।
बता दें, प्रिंस यादव के मौत के बाद से ही तेजस्वी यादव के बड़े भाई, तेज प्रताप यादव लगातार खान सर पर हत्या कराने का आरोप लगा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications