दुष्कर्म, ब्लैकमेल फिर जबरन धर्मांतरण! एयरफोर्स ऑफिसर की पत्नी के साथ खौफनाक खेल, जबरदस्ती कहलवाया 'कबूल है'

IAF Officer Wife Assault Case: एक वीडियो, एक पुरानी जान पहचान और कई चौंकाने वाले आरोप...! नागपुर में सामने आए एक मामले ने लोगों को हैरान कर दिया है। भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी की 24 वर्षीय पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसके साथ रेप किया गया, निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल किया गया, लाखों रुपये वसूले गए और धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने की कोशिश की गई।

इस मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद ये मामला और गंभीर हो गया। इस वीडियो में महिला लगातार विरोध करती और खुद को छोड़ने की गुहार लगाती दिखाई देती है। शिकायत के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है। चौंकाने वाली बात ये है कि आरोपी महिला का पुराना परिचित है।

IAF Officer Wife Assault Case

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, मामले का मुख्य आरोपी अयाज ताज मदारे है, जो पीड़िता के साथ स्कूल के दिनों में एक ही क्लास में पढ़ चुका था। दोनों के बीच पहले से पहचान होने के कारण आरोपी को महिला तक पहुंच बनाने में आसानी हुई। जांच में सामने आया है कि लंबे समय बाद आरोपी ने फिर से महिला से संपर्क साधा और धीरे-धीरे उसके करीब आने की कोशिश की। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने इस पूरी साजिश की शुरुआत कब और किस तरह से की थी।

वायरल वीडियो ने बढ़ाई मामले की चर्चा

घटना से जुड़ा जो वीडियो सामने आया है, उसने पूरे मामले को चर्चा के केंद्र में ला दिया है। वीडियो में आरोपी महिला के हाथ पकड़े हुए दिखाई देता है और कुछ शब्द बोलता है और फूंक मारता नजर आता है। वहीं महिला बार-बार उसे हाथ छोड़ने के लिए कहती सुनाई देती है। वीडियो में उसकी आवाज में डर, घबराहट और विरोध साफ महसूस किया जा सकता है। महिला लगातार खुद को छोड़ने की बात कहती है, लेकिन आरोपी उसके हाथ पकड़े रहता है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

प्लॉट खरीदने के बहाने शुरू हुआ खेल

FIR में दर्ज जानकारी के मुताबिक, पीड़िता प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करती है। फरवरी 2025 में आरोपी ने प्लॉट खरीदने में रुचि दिखाते हुए उससे संपर्क किया था। शुरुआत में बातचीत पूरी तरह व्यावसायिक बताई गई, लेकिन धीरे-धीरे आरोपी ने महिला का भरोसा जीतने की कोशिश की। महिला का आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने उसे वर्धा रोड स्थित एक होटल में मिलने के लिए बुलाया। उसे यह नहीं पता था कि आगे चलकर यह मुलाकात उसकी जिंदगी के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन जाएगी। महिला का कहना है कि वो और आरोपी बचपन में एक ही क्लास में पड़ते थे इस वजह से उसे संदेह नहीं हुआ।

IAF Officer Wife Assault

होटल में नशीला पदार्थ देने का आरोप

महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि होटल पहुंचने पर उसे जूस दिया गया था। उसका कहना है कि जूस में कोई नशीला पदार्थ मिलाया गया था, जिसकी वजह से कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। पीड़िता का आरोप है कि इसी स्थिति का फायदा उठाकर उसके साथ रेप किया गया। इतना ही नहीं, आरोपी ने उसकी जानकारी के बिना फोटो और वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए। महिला का कहना है कि जब उसे पूरी बात का पता चला, तब तक आरोपी उसके खिलाफ ऐसे सबूत तैयार कर चुका था जिनका इस्तेमाल बाद में उसे डराने और दबाव बनाने के लिए किया गया।

आपत्तिजनक वीडियो के जरिए किया गया ब्लैकमेल

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद आरोपी ने उसे निजी फोटो और वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि इसी डर का फायदा उठाकर आरोपी ने कई बार उसका यौन शोषण किया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि लगातार ब्लैकमेलिंग के कारण वह मानसिक दबाव में रहती थी और खुलकर किसी को कुछ बता नहीं पा रही थी। महिला ने आरोप लगाया कि इसी दौरान उससे करीब चार लाख रुपये भी वसूले गए। आरोपी कथित तौर पर वीडियो वायरल करने और परिवार की बदनामी की धमकी देकर उससे पैसे मांगता रहा।

धर्म परिवर्तन के लिए बनाया दबाव

महिला का दावा है कि ब्लैकमेलिंग और शोषण के साथ-साथ उस पर धर्म बदलने का दबाव भी बनाया गया। शिकायत के अनुसार, आरोपी उसे अलग-अलग धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए कहता था और इस्लाम अपनाने के लिए मनोवैज्ञानिक दबाव बनाता था। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी कुछ शब्द पढ़कर उसके ऊपर फूंकता था और दावा करता था कि इससे उस पर असर होगा। महिला का कहना है कि इन गतिविधियों के बाद उसके साथ गलत हरकतें की जाती थीं। पुलिस इस दावे की भी जांच कर रही है।

सुनसान जगह ले जाकर कहलवाया 'कबूल है'

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि 31 मई को आरोपी उसे नागपुर के पास कलमेश्वर क्षेत्र में ले गया। वहां उसकी मुलाकात अमीन शेख और एक मौलाना से कराई गई। पुलिस के मुताबिक, फरार मौलाना मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के तामिया गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। पीड़िता का आरोप है कि तीनों उसे एक सुनसान स्थान पर ले गए, जहां उससे जबरन कुछ धार्मिक रस्में कराई गईं। महिला ने दावा किया कि मौलाना ने उससे कई बार 'कबूल है' कहलवाया और बाद में कहा गया कि उसका धर्मांतरण पूरा हो चुका है। इसके साथ ही उसे यह भी बताया गया कि उसका अयाज मदारे के साथ निकाह करवा दिया गया है।

पति के लौटने पर सामने आई पूरी कहानी

पीड़िता के पति भारतीय वायुसेना (IAF) में कार्यरत हैं और घटना के दौरान दूसरे शहर में तैनात थे। महिला का कहना है कि वह लंबे समय तक डर और दबाव में रही, इसलिए किसी को कुछ बता नहीं सकी। उसने आरोप लगाया कि कथित धर्मांतरण की घटना के बाद भी उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की गई। आखिरकार 12 जून को जब उसके पति ड्यूटी से घर लौटे, तब उसने पूरी घटना उन्हें बताई। पति को सारी जानकारी देने के बाद दोनों ने पुलिस से संपर्क करने का फैसला किया और सोनेगांव पुलिस स्टेशन पहुंचकर औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।

कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई शुरू की। अयाज मदारे और अमीन शेख को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि तीसरे आरोपी मौलाना की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रेप, बार-बार यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग, जबरन वसूली और कथित जबरन धर्मांतरण जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। इसके अलावा महाराष्ट्र अंधश्रद्धा एवं काला जादू विरोधी कानून के तहत भी संबंधित धाराएं लगाई गई हैं।

जांच एजेंसियों ने आरोपियों के मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर लिए हैं। अब फोरेंसिक जांच के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपियों के पास और कौन-कौन से डिजिटल सबूत मौजूद हैं तथा इस पूरे मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी।

ये भी पढ़ें: कौन थे एयर फोर्स प्लेन हादसे में शहीद हुए बिहार के 2 लाल? जोरहाट से तिरंगे में लिपटकर गांव पहुंचे दोनों जांबाज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+