Sonu Nigam Caste: क्या है सोनू निगम की जाति? दर्दनाक हालत से गुजर रहे सिंगर के पास है कितनी संपत्ति?

Sonu Nigam Caste and Net Worth: भारतीय संगीत जगत में जब भी बेहतरीन और बहुमुखी गायकों की बात होती है, तो सोनू निगम का नाम सबसे ऊपर गिना जाता है। अपनी मधुर आवाज, शानदार गायकी और अलग-अलग संगीत शैलियों में महारत के दम पर उन्होंने तीन दशकों से अधिक समय तक इंडस्ट्री पर राज किया है। रोमांटिक गीतों से लेकर सूफी, भक्ति और पॉप संगीत तक, सोनू निगम ने हर शैली में अपनी अलग पहचान बनाई है।

सिंगर सोनू निगम की हालत गंभीर?
आज सोनू निगम सिर्फ एक सफल गायक ही नहीं बल्कि करोड़ों की संपत्ति के मालिक, लाइव शो के सुपरस्टार और भारतीय संगीत जगत के सबसे प्रभावशाली कलाकारों में से एक हैं। फिलहाल सिंगर की तबीयत काफी खराब चल रही है। सोनू निगम इन दिनों स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

Sonu Nigam Caste

नसों से जुड़ी बेहद दर्दनाक समस्या से जूझ रहे हैं सिंगर

-अपनी सुरीली आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले सिंगर सोनू निमग ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए अपनी सेहत को लेकर बड़ा अपडेट लोगों के साथ शेयर किया है। उन्होंने खुलासा किया कि वह पिछले कई दिनों से नसों से जुड़ी एक गंभीर और बेहद दर्दनाक समस्या से जूझ रहे हैं, जिसके चलते उन्हें लगातार मेडिकल ट्रीटमेंट लेना पड़ रहा है।

-सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में बताया कि उन्हें 'पिंच्ड नर्व' यानी नस दबने की समस्या हो गई है। इस वजह से उन्हें लगातार तेज दर्द का सामना करना पड़ रहा है। सिंगर ने बताया कि बीते एक सप्ताह से उनकी स्थिति को समझने और सही इलाज के लिए कई मेडिकल टेस्ट किए जा रहे हैं, जिनमें MRI और CT Scan जैसी जांचें शामिल हैं।

Sonu Nigam की हालत गंभीर? हो रहे हैं MRI और CT-Scans, क्या हुआ सिंगर को? Video में दिखा ऐसा दर्दनाक हाल
Sonu Nigam की हालत गंभीर? हो रहे हैं MRI और CT-Scans, क्या हुआ सिंगर को? Video में दिखा ऐसा दर्दनाक हाल

संघर्ष से लेकर सफल गायक बनने तक का सफर

इन सबके बीच लोग जहां सोनू निगम के जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं, वहीं सिंगर के पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में जानकारी हासिल कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं सोनू निगम के संघर्ष से लेकर सफल गायक बनने के बारे में सबकुछ।

सोनू निगम को बचपन से ही म्यूजिक का था शौक

30 जुलाई 1973 को हरियाणा के फरीदाबाद में जन्मे सोनू निगम का संगीत से रिश्ता बचपन से ही जुड़ गया था। उनके पिता अगम कुमार निगम भी गायक थे और स्टेज शोज किया करते थे। महज 4 साल की उम्र में सोनू निगम ने अपने पिता के साथ स्टेज पर पहली बार गाना गाया था। संगीत के प्रति उनका जुनून इतना गहरा था कि कम उम्र में ही उन्होंने तय कर लिया था कि उन्हें म्यूजिक को ही अपना करियर बनाना है। बाद में वह अपने सपनों को पूरा करने के लिए फरीदाबाद से मुंबई शिफ्ट हो गए, जहां शुरुआती दिनों में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा था।

आसान नहीं था बॉलीवुड तक पहुंचने का सफर

मुंबई आने के बाद सोनू निगम ने कई साल तक संघर्ष किया था। शुरुआत में उन्हें फिल्मों में गाने का मौका नहीं मिल रहा था। इस दौरान उन्होंने स्टेज शो, छोटे-मोटे कार्यक्रम और कवर सॉन्ग गाकर अपनी पहचान बनाने की कोशिश की था। उनकी जिंदगी का बड़ा मोड़ तब आया जब उन्हें फिल्म 'बेवफा सनम'का गाना 'अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का' गाने का मौका मिला था। ये गाना सुपरहिट साबित हुआ और सोनू निगम रातों-रात स्टार बन गए थे। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक यादगार गाने गाए।

सुपरहिट गानों ने बनाया म्यूजिक इंडस्ट्री का बादशाह

सोनू निगम ने अपने करियर में हजारों गाने रिकॉर्ड किए हैं। हिंदी के अलावा उन्होंने कन्नड़, बंगाली, मराठी, तमिल, तेलुगू, पंजाबी, ओड़िया और कई अन्य भाषाओं में भी अपनी आवाज दी है। 'सूरज हुआ मद्धम', 'कल हो ना हो', 'साथिया', 'अभी मुझमें कहीं', 'संदेसे आते हैं', 'मैं अगर कहूं', 'दो पल', 'तन्हाई' और 'ये दिल दीवाना' जैसे सुपरहिट गाने आज भी म्यूजिक लवर्स की प्लेलिस्ट का हिस्सा बने हुए हैं। उनकी खासियत ये रही कि उन्होंने हर दौर के म्यूजिक के साथ खुद को ढाला और नई पीढ़ी के बीच भी अपनी लोकप्रियता बरकरार रखी।

टीवी होस्ट से लेकर जज तक, हर भूमिका में रहे सफल

सिंगिंग के अलावा सोनू निगम टेलीविजन की दुनिया में भी काफी फेमस रहे हैं। उन्होंने मशहूर म्यूजिक रियलिटी शो 'सा रे गा मा'को होस्ट किया था, जिसने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई थी। इसके अलावा वह कई सिंगिंग रियलिटी शोज में जज और मेंटर की भूमिका निभा चुके हैं। उनकी सादगी, संगीत की समझ और युवाओं को प्रोत्साहित करने की शैली दर्शकों को काफी पसंद आती है।

सोनू निगम की शादी और परिवार

सोनू निगम ने साल 2002 में मधुरिमा निगम से शादी की थी। दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम निवान निगम है। सोनू निगम अपनी निजी जिंदगी को काफी हद तक लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं। परिवार के साथ समय बिताना, आध्यात्मिक गतिविधियों में भाग लेना और सामाजिक कार्यों में योगदान देना उनकी पसंदीदा चीजों में शामिल है।

क्या है सिंगर सोनू निगम की जाति और धर्म?

-मशहूर सिंगर सोनू निगम हिंदू धर्म के कायस्थ (Kayastha) समुदाय से आते हैं। कायस्थों में 'निगम' एक प्रमुख उपनाम (Surname) है। उनके पिता का नाम अगम कुमार निगम है और उनका परिवार मूल रूप से पश्चिम उत्तर प्रदेश से जुड़ा हुआ है।

-निगम मुख्य रूप से उत्तर भारतीय कायस्थ समुदाय की एक उप-जाति ह। मुख्य रूप से ये समुदाय भारत के उत्तर प्रदेश और बिहार के क्षेत्रों से आता है। ऐतिहासिक रूप से निगम जाति के लोग प्रशासनिक, वित्त और व्यावसायिक कार्यों में लगे हुए थे। हिंदी पौराणिक कथाओं के अनुसार निगम कुल के लोग भगवान चित्रगुप्त (सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा की काया से उत्पन्न) की संतानें हैं। चित्रगुप्त जी की पहली पत्नी एरावती (सुशर्मा ऋषि की कन्या) से उत्पन्न 8 पुत्रों में से एक 'निगम'थे। ऐसे में सोनू निगम हिंदू धर्म का पालन करते हैं।

कितनी है सोनू निगम की कुल संपत्ति?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोनू निगम की कुल संपत्ति 450 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है। हालांकि वास्तविक आंकड़े समय और निवेश के अनुसार बदल सकते हैं। उनकी कमाई के प्रमुख स्रोत फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग, लाइव कॉन्सर्ट, इंटरनेशनल टूर, ब्रांड एंडोर्समेंट, म्यूजिक रॉयल्टी, यूट्यूब और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से होने वाली आय हैं।

सोनू निगम कैसे करते हैं कमाई?

सोनू निगम भारत के सबसे महंगे लाइव परफॉर्मर्स में गिने जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह एक बड़े कॉन्सर्ट या लाइव शो के लिए 60 लाख से लेकर 1 करोड़ रुपए तक चार्ज करते हैं। देश और विदेश में होने वाले उनके लाइव शो अक्सर हाउसफुल रहते हैं, जिससे उनकी सालाना आय में बड़ा योगदान मिलता है। वहीं फिल्मों में एक गाना गाने के लिए सोनू निगम 15 से 18 लाख रुपए वसूलते हैं।

सिंगर का आलीशान घर और लग्जरी लाइफस्टाइल

-सोनू निगम के पास मुंबई में शानदार लग्जरी प्रॉपर्टी है। इसके अलावा वह दुबई में भी लंबे समय तक रहे हैं और वहां भी उनकी संपत्तियों को लेकर चर्चा होती रही है। जानकारी के अनुसार सोनू निगम का आलीशान घर मुंबई के अंधेरी वेस्ट (Andheri West) इलाके में स्थित है। इस शानदार बंगले का नाम 'नमः' है। ये घर बेहतरीन इंटीरियर, आर्टिस्टिक डिजाइन और आधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस है।

-मुंबई के अलावा सोनू निगम का एक दूसरा घर दुबई (UAE) में भी है। इस डबल-स्टोरी विला में शानदार बगीचा, बड़ा स्विमिंग पूल और लग्ज़री सुविधाएं मौजूद हैं। ये घर दुबई के एक पॉश इलाके में स्थित है। इसके अलावा सिंगर का पुश्तैनी घर फरीदाबाद, हरियाणा में था, जिसे अब उनके परिवार वालों ने बेच दिया है और उनकी जगह पर एक सत्संग घर बना दिया गया है।

लग्जरी कारों के शौकीन हैं सोनू निगम

-सोनू निगम को महंगी और लग्जरी कारों का भी शौक है। उनके कार कलेक्शन में कई प्रीमियम ब्रांड्स की गाड़ियां शामिल बताई जाती हैं। सिंगर के पास रेंज रोवर वोग (Range Rover Vogue) है जो कि उनकी सबसे पसंदीदा और प्रमुख लग्ज़री एसयूवी (SUV) है। इसकी अनुमानित कीमत 2 से 2.5 करोड़ रुपये के बीच है।

-इसके अलावा सोनू निगम के पास डीसी अवंती (DC Avanti) है। ये भारत की पहली सुपरकार मानी जाती है। कारों के अलावा सिंगर को महंगी बाइक का भी शौक है। उनके कलेक्शन में हार्ले डेविडसन (Harley Davidson) की बाइक है, जिसकी कीमत लगभग 12 लाख रुपये है।

संघर्ष, मेहनत और समर्पण की कहानी

सोनू निगम की कहानी सिर्फ एक सफल गायक बनने की नहीं बल्कि सपनों को सच करने के लिए किए गए संघर्ष, मेहनत और समर्पण की कहानी है। फरीदाबाद के एक साधारण परिवार से निकलकर करोड़ों दिलों की धड़कन बनने तक का उनका सफर प्रेरणादायक है। आज वह न केवल भारतीय संगीत जगत के सबसे सम्मानित कलाकारों में शामिल हैं बल्कि सफलता और लोकप्रियता का एक जीवंत उदाहरण भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+