Alpha Trailer Out: 'सीता अब लंका जलाने निकली है', आलिया भट्ट की 'अल्फा' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज
Alpha Trailer Out: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' का ट्रेलर आज यानी 17 जून 2026 (बुधवार) को रिलीज हो गया है और इसके साथ ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की इस नई पेशकश में आलिया भट्ट पहले कभी न देखे गए अवतार में नजर आ रही हैं। ट्रेलर में हाई-वोल्टेज एक्शन, इमोशनल ड्रामा और कई बड़े ट्विस्ट देखने को मिलते हैं, जो दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा देते हैं।
'अल्फा' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज
कुछ दिनों पहले फिल्म 'अल्फा' का टीजर रिलीज हुआ था, जहां आलिया भट्ट के दमदार एक्शन सीक्वेंस की झलक दिखाई गई थी। वहीं अब मूवी का ट्रेलर इसकी कहानी और उसके रहस्यमयी किरदारों की गहराई को सामने लाता है।

बचपन से तैयार की गई 'अल्फा'
-ट्रेलर की शुरुआत बॉबी देओल के किरदार से होती है, जो एक छोटी बच्ची का परिचय देते हुए उसकी मां का नाम जानकी बताते हैं और कहते हैं कि वह उसे 'सीता' बनाएंगे। इसके बाद कहानी तेजी से आगे बढ़ती है और आलिया भट्ट की एंट्री होती है।
-आलिया भट्ट अपने किरदार के जरिए एक प्रतीकात्मक कहानी सुनाती हैं, जिसमें एक राक्षस, एक राजकुमारी और सत्ता के लिए छिड़ी लड़ाई का जिक्र है लेकिन ये सिर्फ एक कहानी नहीं बल्कि फिल्म की असली साजिश और बदले की भावना की ओर इशारा करती है। ट्रेलर का सबसे दमदार डायलॉग तब सुनाई देता है जब आलिया कहती हैं कि इस बार सीता खुद लंका जलाने आई है।
कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट, बॉबी देओल का दिखेगा नया रूप
-ट्रेलर के सबसे चौंकाने वाले मोड़ों में से एक ये है कि बॉबी देओल का किरदार, जिसे शुरुआत में आलिया भट्ट का पिता समझा जाता है, असल में उसके पापा नहीं हैं। कहानी के मुताबिक उसने अपने गुप्त मिशन के लिए बचपन में ही आलिया भट्ट का अपहरण कर लिया था और उसे एक घातक योद्धा के रूप में तैयार किया।
-फिल्म में बॉबी देओल का किरदार 'फतेह' नाम के एक खतरनाक और महत्वाकांक्षी व्यक्ति का है, जो अपने मिशन को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। हालांकि अब वही लड़की, जिसे उसने हथियार बनाया था, उसके साम्राज्य को खत्म करने के लिए मैदान में उतर चुकी है।
अनिल कपूर की दमदार मौजूदगी और ऋतिक रोशन की सस्पेंस एंट्री
ट्रेलर में अनिल कपूर भी एक अहम भूमिका में नजर आते हैं, जो आलिया भट्ट के मिशन का हिस्सा हैं। हालांकि उनके किरदार के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन उनकी मौजूदगी कहानी को और दिलचस्प बनाती है। वहीं ट्रेलर के लास्ट में ऋतिक रोशन की झलक दिखाई जाती है, जिसने फैंस के बीच उत्साह को कई गुना बढ़ा दिया है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक उनके किरदार की कोई जानकारी शेयर नहीं की है, जिससे फिल्म को लेकर रहस्य और भी गहरा गया है।
यशराज स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल-लीड फिल्म
-'अल्फा' यशराज फिल्म्स के चर्चित स्पाई यूनिवर्स की 7वीं फिल्म है। खास बात ये है कि यूनिवर्स के इतिहास में पहली बार किसी महिला जासूस को कहानी के केंद्र में रखा गया है। फिल्म में आलिया भट्ट लीड रोल निभा रही हैं जबकि शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।
-फिल्म का निर्देशन शिव रवैल ने किया है और इसे बड़े पैमाने पर तैयार किया गया है। ट्रेलर देखने के बाद साफ है कि मेकर्स दर्शकों को एक्शन, थ्रिल और इमोशन से भरपूर सिनेमाई अनुभव देने की तैयारी में हैं।
3 जुलाई 2026 को रिलीज होगी फिल्म 'अल्फा'
ट्रेलर रिलीज के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता चरम पर पहुंच गई है। आलिया भट्ट के करियर की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में गिनी जा रही 'अल्फा' आगामी 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि स्पाई यूनिवर्स की ये नई कहानी बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा धमाका करती है।













Click it and Unblock the Notifications