भाई कुश की वजह से सोनाक्षी सिन्हा ने नहीं की ग्रैंड वेडिंग, बताया क्यों लिया ये फैसला? 2 महीने बाद खोला राज

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने इस साल जून में बहुत ही सिंपल तरीके से शादी की थी। हालांकि फैंस को उम्मीद थी कि कपल की बाकी सेलेब्स की तरह ग्रैंड वेडिंग होगी। अब शादी के 2 महीने बाद सोनाक्षी ने इस पर चुप्पी तोड़ी।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद कपल ने एक रिसेप्शन पार्टी रखी थी जिसमें तमाम बॉलीवुड सितारे शामिल हुए थे। इसके पीछे क्या कारण रहा अब जाकर सोनाक्षी सिन्हा ने इस पर खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि भाई कुश सिन्हा की वजह से उन्होंने ये फैसला लिया।

Sonakshi Sinha

सोनाक्षी सिन्हा ने गलाटा इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि, 'हम पर ग्रैंड वेडिंग करने का दबाव था। लेकिन हम इस बात से क्लियर थे कि हम किस तरह की शादी चाहते हैं। जब मेरे भाई कुश की शादी हुई थी, तो ये एक ग्रैंड वेडिंग थी। उनकी शादी के हर फंक्शन में लगभग 5,000 से 8,000 लोग शामिल हुए थे। इस शादी के बाद मैंने अपनी मां से बात की और कहा कि मेरी शादी ऐसी नहीं होगी।'

सोनाक्षी सिन्हा ने आगे कहा कि, 'हम हमेशा से जानते थे कि हमें इतने तामझाम के साथ शादी नहीं करनी है। शादी जीवन में एक ही बार होती है और मैं चाहती थी कि ये वैसी ही हो जैसी हम चाहते हैं। हमारे कुछ दोस्त थे जो हमारे इस फैसले से खुश नहीं थे। क्योंकि वह चाहते थे कि शादी के ज्यादा फंक्शन हो ताकि मैं अलग-अलग आउटफिट्स पहनूं लेकिन मैंने एक ही पहना था।'

बता दें कि, जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा की पहली मुलाकात सलमान खान की पार्टी में हुई थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती हुई और फिर धीरे-धीरे ये प्यार में बदल गई। लगभग 7 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद इस साल जून में जहीर और सोनाक्षी शादी के बंधन में बंध गए। फिलहाल कपल अपनी न्यू मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Sonakshi Sinha को शत्रुघ्न सिन्हा नहीं देंगे फूटी कौड़ी, पिता की संपत्ति में नहीं है एक्ट्रेस का नाम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+