Sonakshi Sinha को शत्रुघ्न सिन्हा नहीं देंगे फूटी कौड़ी, पिता की संपत्ति में नहीं है एक्ट्रेस का नाम
Shatrughan Sinha Property: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। 23 जून को वह जहीर इकबाल संग शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। वहीं अगर एक्ट्रेस की नेटवर्थ की बात करें तो उनके पास बेशुमार धन और दौलत है।
सोनाक्षी सिन्हा के पास आलीशान घर, लग्जरी कारें और इसके अलावा उनकी करोड़ों में नेटवर्थ है। वहीं उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा की बात करें तो उनके पास कुल 210 करोड़ की संपत्ति है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके जिस घर का नाम रामायण है, उसकी कीमत 88 करोड़ रु. है।

जानकारी के मुताबिक, शत्रुघ्न सिन्हा के पास चार घर हैं जो कि पटना, मुंबई, मेहरौली, देहरादून और दिल्ली में स्थित हैं। लेकिन हैरानी की बात ये है कि ये सारी प्रॉपर्टी शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने बेटों के नाम पर कर रखी है लेकिन सोनाक्षी सिन्हा का नाम पर कुछ भी नहीं है। यहां तक कि एक्ट्रेस ने अपना घर बनाने के लिए भी पिता से पैसे उधार लिए थे।
रिपोर्ट्स की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा ने मुंबई में अपना अपार्टमेंट खरीदने के लिए पिता शत्रुघ्न सिन्हा से 11.58 करोड़ लिए थे। इस घर की कुल कीमत 14 करोड़ के आसपास बताई जाती है। खैर अब सोनाक्षी सिन्हा की जहीर इकबाल से शादी हो चुकी है। बता दें कि जहीर को भले ही इंडस्ट्री में खास पहचान नहीं मिल पाई लेकिन उनके पिता बड़े बिजनेसमैन हैं।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को रजिस्टर्ड वेडिंग की। जिसमें कपल के परिवार वाले, करीबी दोस्त और तमाम बॉलीवुड सितारे शामिल हुए थे। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं। हालांकि इस खास मौके पर एक्ट्रेस के दोनों भाई लव-कुश नदारद रहे। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि सोनाक्षी की शादी से उनके दोनों भाई अब भी नाराज हैं। हालांकि सच्चाई क्या है इसको लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता।












Click it and Unblock the Notifications