'मैं मोटी हो गई' सोनाक्षी सिन्हा ने प्रेग्नेंसी अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, शादी के 6 महीने बाद बताया सच
Sonakshi Sinha Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी इस साल 23 जून को हुई थी। कपल ने कोर्ट मैरिज की थी जिसमें परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल हुए। कपल की शादी के कुछ महीने बाद ऐसी अफवाहें उड़ने लगी कि सोनाक्षी सिन्हा प्रेग्नेंट हैं। अब एक्ट्रेस ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।
कर्ली टेल्स को दिए इंटरव्यू में सोनाक्षी सिन्हा ने पहली बार प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं कहना चाहती हूं कि मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं। मैं बस मोटी हो चुकी हूं।' एक्ट्रेस ने बताया कि सोशल मीडिया पर इन अफवाहों की वजह से कुछ लोगों ने जहीर को फोन कर बधाई भी दे डाली थी।

सोनाक्षी सिन्हा ने बताया कि शादी के बाद से वह और जहीर काफी व्यस्त रहते हैं। दोनों अक्सर वेकेशन पर जाते हैं और उनके पास इन सब पर विचार करने का वक्त नहीं है। बता दें कि, कपल शादी के बाद अब तक कई बार हनीमून पर जा चुके हैं। दोनों अक्सर अपने वेकेशन की रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर साझा करते हैं।
हाल ही में जहीर इकबाल ने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। इस खास मौके को स्पेशल बनाने के लिए एक्ट्रेस के पिता शत्रुघ्न सिन्हा औऱ मां पूनम सिन्हा भी शामिल हुए थे। जहीर ने सोनाक्षी और शत्रुघ्न को अपने बर्थडे का केक भी खिलाया। हालांकि यहां भी सोनाक्षी के दोनों भाई लव-कुश नजर नहीं आए थे। जहीर के बर्थडे की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थी।
बता दें कि, जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा की पहली मुलाकात सलमान खान की पार्टी में हुई थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती हुई और फिर एक दूसरे से प्यार हो गया। साल 2017 से सोनाक्षी और जहीर डेट कर रहे हैं। लंबे समय तक रिश्ते में रहने के बाद कपल ने 23 जून 2024 को शादी कर ली। कपल की ये कोर्ट मैरिज थी और इसमें उनके परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल हुए थे।
ये भी पढ़ें: Sonakshi Sinha को शत्रुघ्न सिन्हा नहीं देंगे फूटी कौड़ी, पिता की संपत्ति में नहीं है एक्ट्रेस का नाम












Click it and Unblock the Notifications