शादी के बाद एक्टिंग छोड़ देंगी शोभिता धुलिपाला? नागा चैतन्य ने तोड़ी चुप्पी, कहा-'हमारे पास सब कुछ है और...'
Sobhita-Naga Wedding: नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल 4 दिसंबर को सात फेरे लेंगे और हमेशा के लिए पति-पत्नी बन जाएंगे। ऐसे में नागा ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी शादी की खुशी व्यक्त की। साथ ही उन्होंने बताया कि होने वाली पत्नी शोभिता धुलिपाला शादी के बाद फिल्मों में काम करेंगी या नहीं।
जूम को दिए इंटरव्यू में नागा चैतन्य से पूछा कि क्या शोभिता अपनी फिल्मों के करियर को उसी तरह जारी रखेंगी जैसे वह अपना करियर जारी रखेंगे? एक्टर ने कहा, "हां, बिल्कुल!" अपने इस बयान के बाद अभिनेता ने हर फैन के संदेह को दूर कर दिया और अब नेटिज़न्स को यह जानकर खुशी होगी कि वे शोभिता को शादी के बाद स्क्रीन पर वापसी करेंगी।

नागा चैतन्य ने शोभिता धूलिपाला के परिवार के बारे में भी बात की और जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "जैसे हर तेलुगु परिवार में होता है, शोभिता के परिवार में भी बहुत संस्कारी और अच्छा वातावरण है। मुझे बिल्कुल बेटे की तरह मानते हैं। शोभिता एक पारिवारिक लड़की है, और हम सभी ने साथ में कई त्योहार भी मनाए हैं। मुझे यकीन है कि समय के साथ हमारा बंधन और भी मजबूत होगा।"
4 दिसंबर को अपनी शादी के बाद, नागा चैतन्य को अपने करियर पर फोकस करेंगे। अभिनेता का अगला प्रोजेक्ट "थंडेल" है, जो 7 फरवरी 2025 को रिलीज़ होने वाली है। इसके अलावा, एक अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट भी है, जिसका वह हिस्सा हैं। दूसरी ओर, शोभिता को आखिरी बार "लव, सितारा" और एम्मी-नॉमिनेटेड शो "द नाइट मैनेजर" में देखा गया था। जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया।
शोभिता धुलिपाला से शादी करने से पहले नागा चैतन्य की सामंथा रुथ प्रभु से शादी हुई थी। लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2017 में कपल ने सात फेरे लिए थे। लेकिन शादी के 4 साल बाद 2021 में कपल ने तलाक ले लिया। एक्ट्रेस से तलाक के कुछ समय बाद ही नागा और शोभिता एक दूसरे को डेट करने लगे। जिसकी वजह से नागा को काफी ट्रोल किया गया। खैर अब वह अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं।
ये भी पढ़ें: Naga-Sobhita: शादी से पहले नागा-शोभिता का वायरल हुआ वेडिंग कार्ड, इस दिन कपल लेगा सात फेरे












Click it and Unblock the Notifications