Naga-Sobhita: शादी से पहले नागा-शोभिता का वायरल हुआ वेडिंग कार्ड, इस दिन कपल लेगा सात फेरे
Naga Sobhita Wedding Card: नागा चैतन्य और शोभिता धुलीपाला ने अगस्त में अपनी सगाई की घोषणा की थी जिससे उनके फैंस हैरान रह गए थे। अब, खबरें आ रही हैं कि यह जोड़ा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाला है। कपल की शादी से पहले ही उनका वेडिंग कार्ड वायरल हो गया।
नागा और शोभिता का ये वेडिंग कार्ड सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों के नाम के साथ-साथ दोनों परिवार वालों के नाम भी लिखे हैं। इस कार्ड के वायरल होने के बाद कपल की शादी की तारीख भी सामने आ गई है। इसमें लिखा है कि शादी की तारीख, 4 दिसंबर 2024 है और साथ ही सभी को इनवाइट किया गया है।

निमंत्रण कार्ड में पारंपरिक दक्षिण भारतीय डिज़ाइन और आधुनिकता का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलता है। इसमें मंदिर की घंटियाँ और नीचे की ओर दीपक बने हैं। जो नए शुरुआत और आशीर्वाद का प्रतीक माने जाते हैं। कार्ड पर लिखा गया है, "हमें यह बताते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि शोभिता धुलीपाला और नागा चैतन्य की शादी होने जा रही है। इस विशेष अवसर पर आपके आशीर्वाद और शुभकामनाओं का हम सम्मान करते हैं।"
इस साल अक्टूबर में, नागा चैतन्य ने अपनी मंगेतर शोभिता के साथ अपनी पहली पोस्ट साझा की। इस पोस्ट में दोनों एक जैसे काले कपड़े पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। नागा ने काले रंग की लेदर जैकेट और ग्रे टी-शर्ट पहनी थी, जबकि शोभिता ने काले रंग का टॉप और जींस पहनी थी। यह सेल्फी एक लिफ्ट में ली गई थी।
नागा चैतन्य और शोभिता धुलीपाला ने 8 अगस्त को सगाई की थी, कपल लगभग डेढ़ साल तक एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। नागार्जुन ने इस खुशी की घोषणा अपने ट्विटर (X) अकाउंट पर की थी। उन्होंने लिखा था, "हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे बेटे नागा चैतन्य और शोभिता धुलीपाला की सगाई आज सुबह 9:42 बजे हुई। हम शोभिता का हमारे परिवार में स्वागत करते हैं। इस खुशहाल जोड़े को ढेर सारी शुभकामनाएँ और प्रेम। ईश्वर का आशीर्वाद हो! 8.8.8। अनंत प्रेम की शुरुआत।"
इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने नागा को दूसरी शादी के खूब ट्रोल किया। वहीं कुछ फैंस ने उन पर सामंथा रुथ प्रभु को धोखा देने का भी आरोप लगाया। बता दें कि, नागा चैतन्य ने समांथा रुथ प्रभु से साल 2017 में शादी की थी। लेकिन दोनों ने 2021 में कपल का तलाक हो गया। हालांकि ये रिश्ता क्यों टूटा इसको लेकर दोनों ने कभी बयान जारी नहीं किया।
ये भी पढ़ें: Naga Chaitanya ने सामंथा से खत्म कर लिये सारे रिश्ते? शोभिता संग शादी से पहले उठाया ये बड़ा कदम












Click it and Unblock the Notifications