मशहूर गायक सुखविंदर सिंह ने 'हनुमान चालीसा' पर जूते पहनकर किया डांस, मचा बवाल

नई दिल्ली, 30 मार्च। अपनी मदमस्त आवाज के जरिए लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले गायक सुखविंदर सिंह इन दिनों विवादों के घेरे में हैं। वजह है उनका लेटेस्ट डांस, दरअसल धर्म नगरी काशी में इन दिनों सुखविंदर सिंह अपने अपकमिंग म्यूजिक वीडियो 'हनुमान चालीसा' को शूट कर रहे हैं लेकिन यही शूटिंग उनके लिए मुसीबत बन गई है।

सुखविंदर सिंह ने 'हनुमान चालीसा' पर जूते पहनकर किया डांस

सुखविंदर सिंह ने 'हनुमान चालीसा' पर जूते पहनकर किया डांस

दरअसल उनकी शूटिंग का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वो जूते पहनकर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में केवल सुखविंदर सिंह ही नहीं उनके साथ दर्जनों को-आर्टिस्ट भी पैरों में जूते पहने दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाद लोग उन पर भड़क गए हैं और जमकर सोशल मीडिया पर उनकी बुराई कर रहे हैं और उन पर भगवान का अपमान करने का आरोप लगा रहे हैं।सामने आई तस्वीर में सुखविंदर को धोती और खादी जैकेट में देखा जा सकता है।

सुखविंदर सिंह ने ट्रोलर्स को जवाब दिया

सुखविंदर सिंह ने ट्रोलर्स को जवाब दिया

हालांकि जब विवाद बढ़ने लगा तो खुद सुखविंदर सिंह ने ट्रोलर्स को जवाब दिया है। उन्होंने गुस्साते हुए कहा कि 'अगर ऐसा करने से किसी की भावना कम होती है तो साबित कर के दिखाइए। हमारा मकसद किसी की भावनाओं को नुकसान पहुंचाना नहीं था।' आपको बता दें कि सुखविंदर सिंह का म्यूजिक वीडियो 'हनुमान चालिसा' वाराणसी के चेतसिंह घाट पर शूट किया जा रहा है।

अमृतसर में हुआ सुखविंदर सिंह का जन्म

अमृतसर में हुआ सुखविंदर सिंह का जन्म

बॉलीवुड में मशहूर हुए गायक सुखविंदर सिंह का जन्म 18 जुलाई 1971 पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उन्होंने महज आठ साल की उम्र में में ही स्टेज पर परफॉर्म करना शुरू कर दिया था। उन्होंने अपनी पहली स्टेज परफॉरमेंस स्वर कोकिला लता मंगेशकर के गाने सारे-गा-पा पर दी थी।

रहमान संग रचा इतिहास

सुखविंदर सिंह को उनका पहला फ़िल्मी करियर ब्रेक फिल्म 'कर्मा' से मिला था लेकिन उन्हें पहचान ए आर रहमान की फिल्म दिल से के हिट गीत 'छैया छैया' गाने से मिली। सुखविंदर और ए-आर रहमान की जोड़ी ने हिंदी सिनेमा में कई हिट गानें दिए। जिनमें छैंया-छैंया के अलावा रमता जोगी, ताल से ताल मिला, रुत आ गयी रे, ये जो जिंदगी है, जाने तू मेरा क्या है, पिया हो और सबसे ज्यादा प्रसिद्धि पाने वाला गाना फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर का जय हो भी शामिल है। हिंदी गाने के अलावा इस जोड़ी ने तमिल भाषा में भी गीत गाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+