'मैं और एंटी नेशनल'... सुनकर दुखी हुए सिंगर जुबिन नौटियाल, बताया 'खालिस्तानी' से जुड़ा सच

नई दिल्ली, 12 सितंबर। 'दिल गलती कर बैठा है' और 'राता लंबिया' जैसे गीतों के जरिए लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले मशहूर गायक जुबिन नौटियाल इस वक्त सुर्खियों में हैं। वजह इस बार उनका कोई गाना या एलबम नहीं बल्कि एक अपकमिंग यूएस कंसर्ट है, जिसकी वजह से जुबिन के खिलाफ बयानबाजी हो रही है,उन्हें एंटी नेशनल बुलाया जा रहा है और उनके लिए #ArrestJubinNautiyal ट्विटर पर ट्रेंड किया जा रहा है। इस बात की वजह से गायक और उनके परिवार वाले मानसिक तौर पर काफी दुखी हैं।

क्या है मामला?

क्या है मामला?

दरअसल इस पूरे विवाद का कारण यूएस कंसर्ट है,जो कि 23 सितंबर को ह्यूस्टन में होना है, जिसके आयोजकों में एक का नाम जय सिंह है,जिसे कि मीडिया रिपोर्ट में प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन का सदस्य बताया जा रहा है।

असली नाम रेहान सिद्दीकी

उसका असली नाम रेहान सिद्दीकी कहा जा रहा है,वो इंडिया की मोस्ट वांटेड लिस्ट में से एक है, जिसकी तलाश पिछले 30 सालों से जारी है, उसका संबंध ISIS से भी बताया जा रहा है।

लोग जुबिन को एंटी नेशनल और देशद्रोही कह रहे

लोग जुबिन को एंटी नेशनल और देशद्रोही कह रहे

इसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर जुबिन को लेकर बयानबाजी होने लगी और देखते ही देखते जुबिन को लोग एंटी नेशनल और देशद्रोही कहने लगे। अपने खिलाफ होती बयानबाजी पर अब उत्तराखंड के छोरे जुबिन ने IndiaToday.in से बात करते हुए पूरा मामले का सच बताया है।

जुबिन ने तोड़ी चुप्पी

जुबिन ने तोड़ी चुप्पी

उन्होंने कहा कि 'जो कुछ भी हो रहा है, उसने मुझसे ज्यादा मेरे घरवालों को परेशान कर दिया है। मेरी मां तो डिप्रेशन में चली गई है, कुछ लोगों ने बिना जाने-समझे मेरे खिलाफ नफरत फैलाई, मेरे से सच जानने की कोशिश तक नहीं की। एक बार तो मुझसे बात की होती।'

 'मैं और एंटी नेशनल...' सोचिए ऐसा संभव है? '

'मैं और एंटी नेशनल...' सोचिए ऐसा संभव है? '

उन्होंने कहा कि 'मैं और एंटी नेशनल...' सोचिए ऐसा संभव है? ये बात करते हुए जुबिन का गला भर आया और फिर उन्होंने खुद को संभालते हुए कहा कि 'मैं किसी खालिस्तानी मेंबर, जय सिंह या रेहान सिद्दीकी को नहीं जानता हूं। जिस कार्यक्रम को लेकर बवाल मचा है, वो तो अगस्त में ही कैंसिल कर दिया गया था। कार्यक्रम की पूरी बातचीत मेरी मैनजमेंट टीम और हरजिंदर सिंह के बीच हुई थी, इसमें जय सिंह कहां से आ गए, पता नहीं।'

 'ये सब कछ बहुत ही निराश करने वाला'

'ये सब कछ बहुत ही निराश करने वाला'

जुबिन ने कहा कि 'सोशल मीडिया पर कुछ पेड धारक मेरे खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं, किसी ने मेरी सालों की मेहनत और नाम के बारे में नहीं सोचा, जो कि मैंने बहुत ही मेहनत से हासिल की है। ये सब कछ बहुत ही निराश करने वाला है, मैं और मेरा परिवार इससे आहत है, ये सब कुछ परेशान करने वाला है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+