Sikandar BO Day 1: सिकंदर ने पहले दिन किया सिर्फ इतना कलेक्शन, विक्की कौशल की 'छावा' को नहीं दे पाई टक्कर
Sikandar Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की फिल्म सिकंदर इस ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इस फिल्म में उनके साथ पहली बार रश्मिका मंदाना नजर आई। वहीं अब फिल्म के पहले दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है।
सलमान खान को आखिरी बार फिल्म किसी का भाई किसी की जान में देखा गया था। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। अब डेढ़ साल बाद सलमान खान की फिल्म सिकंदर रिलीज हुई है। हालांकि पहले दिन सलमान की फिल्म छावा को कड़ी टक्कर नहीं दे पाई।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, सिकंदर ने पहले दिन 26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह ओपनिंग कलेक्शन कोई खास रिकॉर्ड नहीं बना पाया। वहीं अगर विक्की कौशल की फिल्म "छावा" से तुलना करें तो उससे कमाई के मामले में पीछे रह गई। बता दें कि, छावा ने पहले दिन 31 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
ये भी पढ़ें: Sikandar Online Leaked: सिकंदर के मेकर्स को लगा झटका, रिलीज होते ही फिल्म हुई ऑनलाइन लीक
सलमान की पुरानी फिल्में इससे बेहतर प्रदर्शन कर चुकी हैं। बता दें कि, सुल्तान (2016) ने पहले दिन 36.54 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं टाइगर 3 (2023) ने शानदार 53.3 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि सिकंदर की हिंदी ऑक्यूपेंसी पहले दिन सिर्फ 20.95% रही। अब देखना होगा कि फिल्म आने वाले दिनों में कितनी तेजी से बढ़ती है।
फिल्म सिकंदर के ओपनिंग डे के कलेक्शन से ये कह पाना मुश्किल है कि ये 500 करोड़ के क्लब में शामिल होगी। मेकर्स को उम्मीद है कि ईद की वजह से फिल्म दूसरे दिन अच्छी कमाई कर सकती है। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो सलमान खान और रश्मिका मंदाना के अलावा काजल अग्रवाल, शरमन जोशी, सुनील शेट्टी और प्रतीक स्मिता पाटिल ने भी अहम भूमिका निभाई है।
ये भी पढ़ें: Sikandar Movie Review: सलमान खान के फैंस की भावनाएं आहत करने की कोशिश नहीं की गई है, ईद और गुड़ी पड़वा की बधाई












Click it and Unblock the Notifications