Sikandar Online Leaked: सिकंदर के मेकर्स को लगा झटका, रिलीज होते ही फिल्म हुई ऑनलाइन लीक
Sikandar Online Leaked: सलमान खान और रश्मिका मंदाना की चर्चित फिल्म 'सिकंदर' आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 30 मार्च को फिल्म की रिलीज के कुछ घंटे पहले ही यह फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की HD क्वालिटी प्रिंट इंटरनेट पर उपलब्ध हो चुकी है।
सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म सिकंदर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन फिल्म होते ही ऑनलाइन लीक हो गई जिससे मेकर्स को तगड़ा झटका लगा है। ये फिल्म तमिलरॉकर्स, मूवीरुलज़, फिल्मीज़िला और टेलीग्राम ग्रुप जैसे प्लेटफ़ॉर्म पर फ्री में देख सकते हैं। अब सवाल खड़ा होता है कि लीक होने के कारण क्या सिकंदर की कमाई पर असर पड़ सकता है।

ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने इस लीक पर नाराजगी जाहिर की और X (पहले ट्विटर) पर लिखा, "किसी भी प्रोड्यूसर के लिए यह सबसे बुरा सपना होता है कि उनकी फिल्म थिएटर में रिलीज होने से पहले ही लीक हो जाए। दुर्भाग्य से, यही कल रात साजिद नाडियाडवाला की 'सिकंदर' के साथ हुआ। प्रोड्यूसर ने 600 से ज्यादा वेबसाइट्स से फिल्म को हटाने की कोशिश की, लेकिन तब तक नुकसान हो चुका था। यह निंदनीय हरकत है, जिससे सलमान की इस फिल्म को भारी नुकसान हो सकता है!"
ये भी पढ़ें: Sikandar Ticket Price: 95 रुपए में देखें सलमान खान की 'सिकंदर', दिल्ली वाले जल्दी ऐसे करें टिकट बुक
जब से सिकंदर का ट्रेलर रिलीज हुआ है फैंस सोशल मीडिया पर फिल्म की खूब तारीफ कर रहे हैं। इसके बाद से धड़ाधड़ फिल्म की बुकिंग होनी शुरू हो गई जिससे मेकर्स को काफी फायदा हुआ। लेकिन फिल्म लीक होने के बाद ये मेकर्स के लिए एक बड़ी चुनौती हो सकती है।
बता दें कि, पिछले साल ही सलमान खान ने फिल्म सिकंदर का ऐलान कर दिया था। फिल्म का डायरेक्शन ए आर मुरुगॉदास ने किया है। इस फिल्म को लेकर पिछले एक साल बज बना हुआ था। फैंस को उम्मीद है कि ये फिल्म सलमान खान की ब्लॉकबस्टर हो सकती है। इसकी एक वजह ये भी है कि पहली बार वह रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे। अब देखना होगा कि सिकंदर के ऑनलाइन लीक होने के बाद ये फिल्म हिट हो पाती है या नहीं।
ये भी पढ़ें: Sikandar Cast Fees: सिकंदर का बजट और सलमान खान की फीस जान होगी हैरानी, देखिए फिल्म का बही-खाता












Click it and Unblock the Notifications