Sidhu Moose Wala की मौत और आखिरी गाने का क्या है कनेक्शन? वायरल हो रहा सॉन्ग

दो हफ्ते पहले ही सिद्धू मूसेवाला का ‘द लास्ट राइड’ गाना रिलीज हुआ था। अब सिंगर की मौत के बाद उनका यह आखिरी गाना सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

चंडीगढ़, 30 मई : 'ओह चौबर दे चेहरे उत्ते नूर दसदां नी, एहदा उठेगा जवानी विच जनाजा मिठ्ठिये'... सिद्धू मूसेवाला का यह गाना 15 मई को रिलीज हुआ था। लेकिन शायद उन्हें नहीं पता था कि ये उनकी जिंदगी का आखिरी गाना है और इसके बोल सच होने वाले हैं। गाना रिलीज होने के महज कुछ दिनों के बाद ही हमलावरों ने गोलियों से भूनकर सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी। सिद्धू की मौत के बाद उनका यह आखिरी सॉन्ग सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस गाने के लिरिक्स में सिद्धू ने अपनी जवानी में मरने की बात कही है।

वायरल हो रहा आखिरी गाना

बताते चलें कि दो हफ्ते पहले ही सिद्धू का द लास्ट राइड गाना रिलीज हुआ था। इस गाने को सुनकर तो ऐसा लगता है मानो सिद्धू ने यह गाना खुद के लिए ही लिखा हो और उन्हें अपनी किस्मत के बारे में पता हो। अब सिद्धू मूसेवाला का यह आखिरी गाना सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस गाने को उन्होंने म्यूजिक कंपोजर वजीर पतर के साथ मिलकर बनाया था। अब सिंगर का यह गाना खूब वायरल हो रहा है। इस गाने के लिरिक्स में सिद्धू ने अपनी जवानी में मरने की बात कही है।

सिद्धू को पता थी अपनी किस्मत?

सिद्धू को पता थी अपनी किस्मत?

इस गाने में सिद्धू मूसेवाला कहते हैं कि ऐदा उठूगा जवानी विच जनाजा मिठिए। इसका मतलब है कि जवानी में ही जनाजा उठेगा। सोशल मीडिया पर सिंगर के इस आखिरी गाने के खूब चर्चे हो रहे हैं।

सिद्धू मूसेवाला पर हुई 30 बार फायरिंग

सिद्धू मूसेवाला पर हुई 30 बार फायरिंग

पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता शुभदीप सिंह यानी सिद्धू मूसेवाला की हत्या ने पूरे देश को चौंका दिया है। जिस तरह सिद्धू मूसेवाला को रविवार 29 मई को मानसा जिले के गांव में सरेआमा गोलियों से भूना गया, उसपर विश्वास कर पाना मुश्किल है। झावाहर के गांव में एक मंदिर के पास कम से कम 30 बार सिद्धू मूसेवाला को गोली मारी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+