Sidharth Shukla हाल ही में मां के साथ आए थे नज़र,आखिरी Video में देखें कितने फिट दिख रहे सिड

मुंबई, 02 सितंबर। बिग बॉस विनर सिद्धार्थ शुक्‍ला के आकस्मिक निधन की खबर ने सभी को सदमे में डाल दिया है। गुरुवार की सुबह दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। वह 40 वर्ष के थे और उनके परिवार में उनकी मां रीता शुक्ला और दो बहनें हैं। सिद्धार्थ की मौत के बाद उनकी मौत को लेकर उनके फैंस के दिल में तमाम सवाल उठ रहे हैं। वो ये जानना चाहते हैं कि आखिर ऐसा क्‍या हुआ जिसके कारण सिद्धार्थ शुक्‍ला का हार्ट अटैक हो गया। सिद्धार्थ की मौत के बाद उनका एक सप्‍ताह पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो अपनी मां के साथ नजर आ रहे हैं और वे काफी फिट और खुश दिखाई दे रहे हैं।

सिद्धार्थ शुक्‍ला अपनी मां के काफी करीब थे

सिद्धार्थ शुक्‍ला अपनी मां के काफी करीब थे

पहले बता दें सिद्धार्थ शुक्‍ला के साथ उनकी मां रहती हैं। एक्‍टर अपनी मां के काफी करीब थे। जब मां सिद्धार्थ के कमरे में जगाने गई तो वो नहीं उठे तो सुबह करीब 11 बजे मुंबई के कूपर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। "प्रारंभिक रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि उनकी मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से हुई। हालांकि अस्पताल के फोरेंसिक विभाग के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने जब तक हम पोस्टमॉर्टम पूरा नहीं कर लेते, हम उसकी मौत के कारण की पुष्टि नहीं कर पाएंगे।

सिद्धार्थ शुक्‍ला एयरपोर्ट पर अपनी मां के साथ आए थे नजर

सिद्धार्थ शुक्‍ला एयरपोर्ट पर अपनी मां के साथ आए थे नजर

सिद्धार्थ अंतिम बार पब्लिक प्‍लेस पर 22 अगस्त को नजर आए थे। वह अपनी मां और कुछ रिश्तेदारों को लेने के लिए मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंचे थे। वो इस वीडियो में कुछ देर तक अपनी मां और रिश्तेदारों का हाल चाल लेते नजर आ रहे हैं। एयरपोर्ट के इस वीडियो में सिद्धार्थ बिलकुल फिट नजर आ रहे हैं और रिश्‍तेदारों से मिलने के बाद अपनी मां की वो जिस तरह से देखभाल कर रहे हैं और उनके साथ वॉक करते हुए गाड़ी की पार्किंग तक जा रहे थे। सिद्धार्थ ने ही अपनी मां के लिए कार का दरवाजा खोला और बिठाया। इस वीडियो में वो बिलकुल फिट और खुश नजर आ रहे हैं। सिद्धार्थ अपनी मां से बेहद करीब थे, बेटे के जाने के बाद उनकी मां बिलकुल टूट चुकी हैं।

परिवार ने बताई ये सच्‍चाई

वहीं कूपर अस्पताल के डॉक्टर निरंजन ने सिद्धार्थ के अस्‍पताल पहुंचने पर जांच की थी और करीब 10 बजकर 30 मिनट पर उन्हें 'डेथ बिफोर अराइवल' डिक्‍लेयर कर दिया था। वहीं सिद्धार्थ शुक्‍ला के परिवार ने साफ कर द‍िया है कि वह क‍िसी भी तरह के मानसिक दबाव में नहीं थे। पुल‍िस इस पूरे मामले में क‍िसी तरह के संदेह होने की बात से इनकार कर रही है।

Recommended Video

    Sidharth Shukla Death: हार्ट अटैक से सिद्धार्थ का निधन, क्या होता Heart Attack ? | वनइंडिया हिंदी
    सिद्धार्थ ने कहा था मां के बिना एक पल भी रहना है मुश्किल

    सिद्धार्थ ने कहा था मां के बिना एक पल भी रहना है मुश्किल

    सिद्धार्थ अपनी मां रीता शुक्ला से बहुत प्‍यार करते थे। इसका खुलासा उन्‍होंने खुद सिद्धार्थ शुक्ला ने बिग बॉस-13 में किया था।एक्‍टर ने कहा था वो अपनी मां के बिना एक पल भी नहीं रह सकते। पिता की मौत हो जाने के बाद मां रीता शुक्ला ने ही सिद्धार्थ शुक्ला को अकेले पाला था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+