Shweta Tiwari के एक्स हसबैंड Raja Chaudhary का धमाका, 'को-एक्टर के संग एक ही गाड़ी में थी, मैंने खुद देखा था'
Raja Chaudhary On Shweta Tiwari: बिग बॉस विनर और टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपने पूर्व पति राजा चौधरी पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। कपल की एक बेटी पलक तिवारी है जो अब खुद फिल्मों में काम करती हैं। 2012 में कपल का तलाक हो गया था और फिर श्वेता ने अभिनव कोहली के साथ दूसरी शादी की। दूसरी शादी से उनका एक बेटा रेयांश है, लेकिन अब वह अभिनव से भी अलग हो चुकी हैं।
इस बीच राजा चौधरी ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि साल 2003 में ही उनका तलाक हो जाना चाहिए था। राजा का कहना है कि श्वेता का अपने को-स्टार सीजेन खान से अफेयर था। उन्होंने कहा कि उन्हें यह सारी बात पता थी, लेकिन वह चुप रहे।

Raja Chaudhary का दावा, 'श्वेता का था अफेयर'
राजा चौधरी ने एक यूट्यूब चैनल पर दिए इंटरव्यू में कहा, 'बहुत लंबा तलाक का केस चला। जो तलाक 2012 में हुआ उसे 2003 में ही हो जाना चाहिए था। मुझे अपने तलाक केस के दौरान पता चला कि है... ये सब अच्छी बातें नहीं थीं। सुन रहे हो, देख रहे हो, अंदर ही अंदर घुट रहे हो। किसी से कुछ कह नहीं सकते हो।'
यह भी पढ़ें: 'मैंने जाट से शादी की, मचा बवाल, परिवार ने मेरे साथ...', राजा चौधरी को लेकर श्वेता तिवारी का शॉकिंग खुलासा
श्वेता तिवारी और सीजेन खान के अफेयर की थी खबरें
श्वेता तिवारी और सीजेन खान के अफेयर की खबरें कसौटी जिंदगी की सीरियल के ऑन एयर रहने के दौरान मीडिया में आई थी। इसके बाद श्वेता ने कहा था कि वह उनसे (सीजेन खान) नफरत करती हैं और ऐसी खबरों के लिए मानहानि का केस करेंगी। यह सीरियल काफी हिट था। राजा ने घरेलू हिंसा के आरोप को नकारते हुए कहा कि यह सब गलत बात है। मैंने कभी हाथ नहीं उठाया था। एक बार सिर्फ उसके घर का दरवाजा तोड़ा था।
'श्वेता और उसको मैंने गाड़ी में देखा था'
इस इंटरव्यू में राजा चौधरी ने कहा, 'मुझे कुछ डॉक्यूमेंट्स लेने थे तो मैं सेट पर गया। उसकी गाड़ी में थे मेरे कागज। वहां देखता हूं कि वो दोनों (श्वेता और सीजेन) एक ही गाड़ी में आ रहे हैं। इतनी सुबह के समय एक ही गाड़ी में... तभी तो शूटिंग का भी टाइम नहीं था। फिर बहुत सी बातें और भी पता चलीं, मैंने कहीं कहा नहीं।'
अभिनव और श्वेता का रिश्ता टूटने पर राजा ने कहा, 'बाद में उसने दूसरी शादी की। वो लड़का भी मेरे पास रोते-रोते आया था। कहने लगा कि वो तो मेरे साथ ही थी जब आपका केस चल रहा था। जब ऐसी बातें होती हैं, तो चार और लोग आकर बताते हैं कि आपको क्या पता नहीं था और क्या हो रहा था।'
यह भी पढ़ें: Ankita Lokhande Pregnant: क्या प्रेग्नेंट हैं अंकिता लोखंडे? टीवी पर किया ऐसा खुलासा, देखते रह गए लोग












Click it and Unblock the Notifications