'मैंने जाट से शादी की, मचा बवाल, परिवार ने मेरे साथ...', राजा चौधरी को लेकर श्वेता तिवारी का शॉकिंग खुलासा

Shweta Tiwari: श्वेता तिवारी इन दिनों स्क्रीन पर भले ही कम नजर आती हों लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियोज मिनटों में इंटरनेट पर वायरल हो जाते हैं। आपको बता दें कि श्वेता तिवारी की दो शादियां हो चुकी हैं और दोनों ही शादियां काफी दर्दनाक साबित हुई हैं।

राजा चौधरी और श्वेता तिवारी की लव मैरिज
श्वेता तिवारी के पहले पति राजा चौधरी एक फेमस प्रोड्यूसर और एक्टर थे। कहा जाता है कि राजा चौधरी और श्वेता तिवारी ने लव मैरिज की थी लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया था और दोनों ने तलाक ले लिया था।

Shweta Tiwari

पहले पति राजा पर लगा मारपीट करने का आरोप

-वहीं श्वेता तिवारी ने पहले पति राजा पर मारपीट करने का आरोप भी लगाया था। श्वेता का कहना था कि राजा उनके साथ बहुत ही बुरा बर्ताव करते थे। वह उन्हें मारते पीटते थे और उनसे पैसे भी मांगते थे।

-जानकारी के अनुसार साल 1998 में श्वेता तिवारी और राजा चौधरी ने शादी की थी। उस समय श्वेता तिवारी की उम्र सिर्फ 18 साल थी जबकि राजा चौधरी 23 साल के थे।

-श्वेता तिवारी ने गलाटा इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्हें राजा से प्यार हो गया था। ये कम उम्र का प्यार था लेकिन वह राजा के साथ अपनी जिंदगी गुजारना चाहती थीं। वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सीरियस थीं।

परिवार के खिलाफ जाकर राजा से की थी शादी

-श्वेता तिवारी ने अपने इंटरव्यू में बताया- मैंने राजा चौधरी से लव मैरिज की थी। मैंने और राजा चौधरी ने घरवालों के खिलाफ जाकर शादी की थी। हम दोनों को परिवार वालों का सपोर्ट नहीं मिला था। राजा जाट परिवार से ताल्लकु रखता था जो कि मेरे परिवार वालों को बिल्कुल पसंद नहीं था। मेरे परिवार वालों ने इस शादी को मानने से साफ इनकार कर दिया था। घर में बवाल मच गया था।

-श्वेता तिवारी ने आगे कहा- मेरे परिवार और पूरे खानदान में मुझे छोड़कर किसी ने लव मैरिज नहीं की है।मेरे परिवार में जातिवाद को लेकर समस्याएं थीं। हम हर वक्त जाट, ब्राह्मण ये सब करते रहते थे और ऐसे में मैंने जाट से शादी की थी जो कि परिवार को पसंद नहीं था। फैमिली को इससे समस्या हो गई थी।

-श्वेता तिवारी ने कहा- मेरी मां ने तो बोलना शुरू कर दिया था कि ये क्या कर रही है। परिवार का नाम खरबा कर रही है। बाद में जब मेरे और राजा में प्रॉब्लम्स शुरू हुए तो मुझे और बातें सुनाई गईं। मैं भी परेशान हो गई थी। मुझे चिंता होती थी कि मेरी बेटी पलक को पिता का प्यार नहीं मिल पाएगा।

'18 साल में जाट लड़के से कर ली थी शादी'

-श्वेता तिवारी ने कहा- जब मेरी शादी हुई तब मैं 18 साल की थी और 20 साल में ही मैंने बेटी पलक को जन्म दे दिया था। पलक के जन्म के बाद ही मुझे टीवी में काम मिल गया था। मैं फाइनेंसियली इंडिपेंडेंट थी लेकिन मेरी शादीशुदा जिंदगी में उथल-पुथल मची हुई थी।

-श्वेता तिवारी ने कहा- मैं कई घंटे काम करती थी और फिर घर आकर राजा के साथ मेरी लड़ाई शुरू हो जाती थी। मैं परेशान रहने लगी थी। फिर एक दिन मुझे एहसास हुआ कि आप हैप्पी फैमिली तभी हो सकते हैं जब आप मानसिक रूप से खुश हों लेकिन मैं तो स्ट्रेस में थी। मैं बस अपनी बेटी को लेकर सोचती रहती थी।

'बेटी पलक को मारना चाहते थे राजा'

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बेटी पलक के जन्म के बाद से ही राजा चौधरी ने श्वेता तिवारी को मारना पीटना शुरू कर दिया था। ऐसे में एक्ट्रेस ने राजा पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। श्वेता तिवारी ने राजा पर आरोप लगाया था कि वो अपनी बेटी पलक को मारना चाहते थे और शराब पीकर एक्ट्रेस के साथ जमकर मारपीट करते थे।

2012 में श्वेता ने राजा को तलाक दे दिया था

-आपको बता दें कि श्वेता तिवारी ने तंग आकर साल 2012 में राजा चौधरी को तलाक दे दिया था। 5 साल तक लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद श्वेता ने राजा को तलाक दिया था और पलक की कस्टडी उन्हें मिली थी।

-श्वेता तिवारी ने बताया था कि उन्होंने राजा के सामने 2 ऑफर रखे थे। पहला ये कि घर बेटी पलक के नाम कर दिया जाएगा या फिर दूसरा ये कि घर राजा के नाम पर ही होगा लेकिन वो पलक से हमेशा के लिए दूर चले जाएंगे।

-श्वेता तिवारी के मुताबिक राजा चौधरी ने घर अपने नाम पर कर पलक से दूरी बनाने वाला ऑफर एक्सेप्ट कर लिया था। श्वेता ने कहा था कि उन्होंने एक घर की कीमत पर अपनी और बेटी पलक की शांति खरीदी थी।

श्वेता तिवारी की दूसरी दर्दनाक शादी

इसके बाद श्वेता ने साल 2013 में ही अभिनव कोहली से दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद वह बेटे रेयांश की मां बनी थीं। हालांकि दूसरी शादी भी श्वेता तिवारी के लिए दर्दनाक ही साबित हुई। इस शादी में भी उन्होंने घरेलू हिंसा का सामना किया और बाद में उन्होंने अभिनेव कोहली से तलाक ले लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+