Ankita Lokhande Pregnant: क्या प्रेग्नेंट हैं अंकिता लोखंडे? टीवी पर किया ऐसा खुलासा, देखते रह गए लोग

Ankita Lokhande Pregnant: बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने जब से बिजनेसमैन विक्की जैन से शादी की है, तब से वह खबरों में छाई रहती हैं। लोग उनके और विक्की जैन के रिश्ते को लेकर चर्चा करते रहते हैं।

क्या अंकिता लोखंडे प्रेग्नेंट हैं?
फिलहाल अंकिता लोखंडे को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि अंकिता लोखंडे प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही उनके घर पर बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। आपको बता दें कि अंकिता ने खुद इस बात की जानकारी लोगों को दी है।

ankita lokhande

'लाफ्टर शेफ्स 2' में अंकिता ने किया ऐसा ऐलान

-दरअसल 'लाफ्टर शेफ्स 2' के मेकर्स ने हाल ही में शो का एक नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें अंकिता लोखंडे खुद ये ऐलान कर रही हैं कि वह प्रेग्नेंट हैं। अंकिता लोखंडे का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये खबर सुनने के बाद से उनके फैंस काफी खुश हो गए हैं।

-हालांकि अंकिता लोखंडे ने ये बात मजाक में बोली है या सच में, इस पर सस्पेंस बना हुआ है। आपको बता दें कि 'लाफ्टर शेफ्स 2' ऑफ एयर होने वाला है। इस शो में अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ नजर आ रही हैं। इनके अलावा रुबीना दिलैक, अली गोनी, रीम शेख, कृष्णा अभिषेक, सुदेश लहरी, निया शर्मा जैसे कई स्टार्स भी इसमें दिखाई दे रहे हैं।

अंकिता ने कहा- मैं प्रेग्नेंट हूं, मुझे मत दौड़ाओ

-इस शो में कुकिंग के साथ-साथ जमकर कॉमेडी भी होती है। साथ ही ये स्टार्स दर्शकों को खूब हंसाते हैं। इसी बीच शो का नया प्रोमो जारी किया गया है। प्रोमो में देखा जा रहा है कि अंकिता लोखंडे के हाथ से कृष्णा अभिषेक खाने का सामान छीन लेते हैं। इसके बाद वो उनके पीछे-पीछे दौड़ती हैं। फिर वो अचानक अपना पेट पकड़ लेती हैं और कहती हैं कि वो उन्हें ज्यादा न दौड़ाएं। अंकिता बोलती हैं- मैं प्रेग्नेंट हूं। ये सुनकर सभी चौंक जाते हैं।

-कृष्णा अभिषेक ने इसके बाद मजाक में कहा- 'लल्ला' होगा? ये सुनकर, करण कुंद्रा भी अंकिता लोखंडे के पास पहुंचते हैं और पूछते हैं कि क्या अंकिता सच में प्रेग्नेंट हैं? शो का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

-अंकिता लोखंडे की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर लोग सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं। लोग अंकिता के लिए खूब कमेंट्स भी कर रहे हैं। हालांकि लोगों के मन में अंकिता की प्रेग्नेंसी को लेकर अभी भी शक बना हुआ है।

2021 में हुई थी अंकिता लोखंडे-विक्की जौन की शादी

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप के बाद अंकिता लोखंडे बिजनेसमैन विक्की जैन के साथ रिलेशन में आ गई थीं। वहीं दिसंबर 2021 में दोनों ने शादी कर ली थी। जानकारी के अनुसार अंकिता लोखंडे ने टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' के साथ अपना एक्टिंग किरयर शुरु किया था। अंकिता लोखंडे बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' में भी काम कर चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+