'हर तीसरे लड़के को कर रही डेट', बेटी पलक पर क्या बोल गईं Shweta Tiwari, इब्राहिम को लेकर कही ऐसी बात

Shweta Tiwari: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते कुछ समय से पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान के डेटिंग की अफवाहें चर्चा में हैं। अब इन अफवाहों पर श्वेता तिवारी ने चुप्पी तोड़ी है।

पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान को अक्सर साथ देखा जाता है। हालांकि दोनों हमेशा खुद को अच्छा दोस्त बताते हैं। अब पलक की मां और अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि उन्हें इन अफवाहों से कोई फर्क नहीं पड़ता, और सोशल मीडिया पर चलने वाली ये बातें उनके लिए महत्वपूर्ण नहीं हैं।

Shweta Tiwari

स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में श्वेता तिवारी ने कहा, "अब मुझे अफवाहों से कोई फर्क नहीं पड़ता, इन सभी सालों में मैंने यह समझ लिया है कि लोगों की याददाश्त सिर्फ 4 घंटे तक रहती है। उसके बाद वे खबर भूल जाते हैं, तो क्यों परेशान होना? अफवाहों के मुताबिक, मेरी बेटी हर तीसरे लड़के के साथ डेटिंग कर रही है, और मैं हर साल शादी कर रही हूं।"

ये भी पढ़ें: 'मुझे माफ कर दो' Palak Tiwari ने ओरी से क्यों मांगी माफी? सोशल मीडिया पर लीक हुई पर्सनल चैट

श्वेता तिवारी ने आगे कहा, "इंटरनेट के अनुसार, मैं पहले ही तीन बार शादी कर चुकी हूं। अब इन चीजों से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। पहले मुझे फर्क पड़ता था, जब सोशल मीडिया नहीं था और कुछ पत्रकार अच्छे शब्दों में नहीं लिखते थे। नकारात्मकता पर अभिनेता बिकते हैं। उस दौर से गुजरने के बाद, अब मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता।"

रिपोर्ट्स के अनुसार, पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान के डेटिंग की अफवाहें पहली बार 2022 में सुर्खियों में आईं जब उन्हें एक साथ देखा गया था। बाद में, वे मुंबई में एक कंसर्ट में भी साथ नजर आए, जिससे नेटिज़न्स को यकीन हो गया कि दोनों डेट कर रहे हैं। हाल ही में दोनों वेकेशन के लिए मालदीव गए थे, जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई।

पलक तिवारी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में देखा गया था। हालांकि फिल्म को कुछ खास सफलता नहीं मिली थी, लेकिन पलक की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। जानकारी के मुताबिक, इब्राहिम अली खान भी जल्द एक्टिंग में डेब्यू करने वाली हैं।

ये भी पढ़ें: Shweta Tiwari की मासूमियत पर फिदा हुआ मशहूर कॉमेडियन, खोला एक्ट्रेस को लेकर ऐसा राज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+