Shweta Tiwari की मासूमियत पर फिदा हुआ मशहूर कॉमेडियन, खोला एक्ट्रेस को लेकर ऐसा राज

Shweta Tiwari Masoomiyat: श्वेता तिवारी ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिनका एक अलग ही फैन बेस है। एक्ट्रेस अपनी फिटनेस को लेकर भी फैंस के बीच खूब मशहूर हैं। कई फिल्म स्टार्स हैं, जो श्वेता तिवारी के भी फैन हैं। मगर हाल ही में एक मशहूर कॉमेडियन उनपर दिल हार रहा है। ये कॉमेडियन कौन है और इसने एक्ट्रेस के बारे में क्या कहा, चलिये जानते हैं।

श्वेता तिवारी की तस्वीरों और वीडियोज लेकर अकसर फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। श्वेता तिवारी अकसर फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। मगर हाल ही में कोई है, जो श्वेता पर काफी दिल हार रहा है। चलिये आपको बताते हैं इस शख्स के बारे में...

Zakir Khan

ये कॉमेडियन कोई और नहीं बल्कि जाकिर खान हैं। जाकिर ने हाल ही में श्वेता तिवारी को लेकर कहा कि उन्होंने इंडस्ट्री में कितना काम किया है मगर उन्होंने अपनी मासूमियत को संजो रखा है। वो मेरे लिए बहुत कमाल का लगा।

बहुत कम उम्र में मासूमियत बेच दी मैंने। अब समझ आया कि बड़ी महंगी चीज सस्ते में निकाल दी। तो ये इन्होंने बचा कर रखा है। इसके बाद जाकिर से पूछा गया कि वे सख्त लौंडा है, उन्होंने कहा कि लौंडा वो सख्त नहीं होता जो ना पिघले।

बल्कि सख्त लौंडा वो होता है जो सही जगह पर पिघले। इसके बाद देखते ही देखते सभी लोग जाकिर की ये बात सुनकर तालियां बजाने लगते हैं। सोशल मीडिया पर जाकिर खान का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। लोग इसपर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

श्वेता तिवारी की बात करें तो एक्ट्रेस की फिटनेस पर फैंस अकसर दिल हार बैठते हैं। श्वेता सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। अकसर वे अपनी वीडियोज और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। श्वेता तिवारी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। मगर पहचान उन्हें टेलीविजन सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' से घर-घर में पहचान मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+