'मुझे माफ कर दो' Palak Tiwari ने ओरी से क्यों मांगी माफी? सोशल मीडिया पर लीक हुई पर्सनल चैट

Orry And Palak Tiwari: ओरी उर्फ ओरहान अवात्रामणि भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे उनके बेस्टफ्रेंड्स हैं। इस लिस्ट में जाह्नवी कपूर, सारा अली खान और पलक तिवारी का नाम शामिल है। ओरी इन सभी के साथ आए दिन पार्टीज में नजर आते हैं। अब खबर आ रही है कि ओरी और पलक तिवारी की दोस्ती में दरार आ गई।

ओरी ने पलक तिवारी संग पर्सनल चैट का एक स्क्रीनशॉट अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस चैट में पलक तिवारी ओरी से माफी मांग रही हैं। वहीं ओरी एक्ट्रेस से किसी बात को लेकर नाराज हैं। इस चैट में सारा अली खान का भी जिक्र हुआ। आइए जानते हैं कि आखिर दोनों के बीच क्या बातचीत हुई।

Orry

ओरी ने जो पलक तिवारी के साथ हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर किया है उसमें लिखा है, 'ओरी, मैं पलक बात कर रही हूं। अगर यह माफी है जो आप चाहते हैं।' इसका रिप्लाई करते हुए ओरी मिडिल फिंगर दिखाते हैं। इसके बाद पल्लवी लिखती हैं कि, 'सारा की रिस्पेक्ट के लिए मैं आपसे सॉरी बोल रही हूं।' इसके बाद ओरी ने लिखा, 'नहीं बेब आप मुझसे आत्मसम्मान के लिए माफी मांगे क्योंकि आप नहीं जानती कि बात कैसे करनी होती है।' हालांकि अंत तक पलक ने अपनी गलती के लिए माफी मांगी।

हालांकि मामला क्या है और दोनों के बीच ऐसी क्या बात हुई जिसकी वजह से पलक तिवारी ओरी से माफी मांग रही थीं। इसको लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। लेकिन इस चैट से ये तो साफ हो गया कि अब दोनों की दोस्ती खत्म हो चुकी है और ओरी पलक तिवारी को अब माफ नहीं करने वाले। फिलहाल फैंस इस पोस्ट पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

आपको बता दें कि, पलक तिवारी ने सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड डेब्यू किया था। वहीं उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो इन दिनों वह सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान को डेट कर रही हैं। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया। हालांकि दोनों की तरफ से इस रिश्ते पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+