श्वेता बच्चन ने ऐश्वर्या राय के मायके में इस शख्स को भेजा तोहफा, तलाक की खबरों के बीच फैंस बोले-माजरा क्या है?
Aishwarya Rai Shweta Bachchan: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक की खबरें लगातार चर्चा में है। कहा जा रहा है कि दोनों के रिश्ते के बीच आई दरार की वजह जया बच्चन और श्वेता बच्चन हैं। लेकिन इन सभी दावों के बीच ऐश्वर्या की ननद श्वेता बच्चन ने अब जो किया उसे सुन फैंस हैरान रह जाएंगे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐश्वर्या राय ने अपने ससुराल वालों से दूरी बना ली है और वह अब अपनी बेटी आराध्या के साथ मायके में रह रही हैं। कहा ये भी जाता है कि उनका अपने भाई आदित्य राय और भाभी श्रीमा राय से भी कुछ खास बातचीत नहीं है। ऐसे में एक्ट्रेस की ननद श्वेता बच्चन ने उनके मायके में एक तोहफा भेजा।

ऐश्वर्या राय की भाभी श्रीमा राय ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक खूबसूरत फूलों के गुलदस्ते की फोटो शेयर की है। जिसमें उन्होंने श्वेता बच्चन और उनके पति निखिल नंदा को टैग करते हुए दोनों का धन्यवाद किया। अब सोशल मीडिया पर श्रीमा राय का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। तलाक की खबरों के बीच अब इस पोस्ट ने फैंस को और कंफ्यूज कर दिया है कि आखिर माजरा क्या है।
श्वेता बच्चन वैसे तो अपनी भाभी ऐश्वर्या राय के लिए ना तो कोई पोस्ट शेयर करती हैं और ना ही बर्थडे पर उन्हें विश तक किया। ऐसे में एक्ट्रेस की भाभी श्रीमा को फूलों को गुलदस्ता भेजना फैंस को थोड़ा अटपटा लगा। एक यूज़र ने लिखा, "तो या तो चीज़ें उतनी खराब नहीं हैं जैसी सब कह रहे हैं, या फिर दोनों परिवारों में सभी एक-दूसरे के साथ अच्छे से घुलमिल कर रहते हैं, सिवाय ऐश्वर्या के जो किसी से भी नहीं मिल पाती।" वहीं एक और फैन ने लिखा, "ननद की ननद से दोस्ती...??? हम्म... ये काफी अजीब था।"
बता दें कि, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के बाद से ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक की खबरें लगातार चर्चा में है। कहा जा रहा है कि कपल के बीच कुछ भी ठीक नहीं है। रिपोर्ट्स की मानें तो ऐश्वर्या राय अब जलसा में नहीं रहती और अपनी बेटी के साथ मायके शिफ्ट हो चुकी हैं। हालांकि इन अफवाहों में कितनी सच्चाई है इसको लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता। फिलहाल कपल ने इस पर चुप्पी साधी है।
ये भी पढ़ें: Aishwarya Rai Bachchan: 'ऐश्वर्या राय कहां हैं?', लोगों ने अभिषेक बच्चन से क्यों किया ऐसा सवाल












Click it and Unblock the Notifications