अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी के खिलाफ थी ये 'महिला', शादी तुड़वाने के लिए की थी ऐसी हरकत
Shweta Bachchan On Aishwarya Rai: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाई हुई हैं। कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या राय ने अपने ससुराल वालों यानी बच्चन परिवार से दूरी बना ली है। वहीं कई रिपोर्ट्स में ये दावा भी किया जा रहा है कि ऐश्वर्या जल्द ही अपने पति अभिषेक बच्चन को तलाक देने वाली हैं।
अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय से लव मैरिज की थी
आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय से लव मैरिज की थी। दोनों ने साल 2007 में बड़े ही धूमधाम से शादी की थी। हालांकि कहा जाता है कि कुछ लोगों को ये शादी बिल्कुल पसंद नहीं थी। वो इस शादी के सख्त खिलाफ थे। इस लिस्ट में अभिषेक बच्चन की बहन श्वेता नंदा का नाम भी शामिल है।

अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई
कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि अभिषेक बच्चन की बहन श्वेता नंदा इस शादी के खिलाफ थीं। वह नहीं चाहती थीं कि ऐश्वर्या राय उनकी भाभी बनें। आपको बता दें कि साल 2002 में अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई हुई थी। दोनों एक दूसरे शादी करने वाले थे लेकिन कुछ पारिवारिक कारणों के चलते ये सगाई टूट गई थी। इसके बाद ही अभिषेक बच्चन की जिंदगी में ऐश्वर्या राय की एंट्री हुई थी।
श्वेता ने भाभी के रूप में ऐश्वर्या राय को स्वीकार नहीं किया
वुमेनसेरा की रिपोर्ट के अनुसार श्वेता बच्चन ने कभी भी अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी को स्वीकार नहीं किया। श्वेता बच्चन शुरुआत से ही ऐश्वर्या राय के साथ अपने भाई के रिलेशनशिप को लेकर खुश नहीं थीं। रिपोर्ट की मानें तो श्वेता नंदा चाहती थीं कि उनकी भाभी ऐश्वर्या राय नहीं करिश्मा कपूर की बनें। श्वेता को करिश्मा कपूर से काफी लगाव था।
पिता के खिलाफ खड़ी हो गई थीं श्वेता
अभिषेक बच्चन के साथ भले ही करिश्मा कपूर की शादी नहीं हुई लेकिन करिश्मा और श्वेता के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि जब अमिताभ बच्चन ने करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की सगाई तोड़ने का फैसला किया था तो श्वेता बच्चन अपने पिता के खिलाफ खड़ी हो गई थीं।
श्वेता ने पापा-मम्मी को मनाने की कोशिश की थी
कहा जाता है कि श्वेता नंदा ने पापा अमिताभ बच्चन और मां जया बच्चन को सगाई न तोड़ने के लिए मनाने की खूब कोशिश की थी लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन को करिश्मा कपूर की मां बबीता से काफी सारी शिकायतें थीं जिसके चलते ये सगाई टूट गई थी।












Click it and Unblock the Notifications