क्या अमिताभ बच्चन ने बहू ऐश्वर्या राय के साथ किया था बुरा बर्ताव? सिमी ग्रेवाल का चौंकाने वाला खुलासा
Aishwarya Rai and Amitabh Bachchan: पिछले कुछ समय से खबर है कि पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। ऐसी खबरें हैं कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच रिश्ते में खटास आ चुकी है। लोग इस कपल की शादी को लेकर तरह तरह की बातें कर रहे हैं।
ऐश्वर्या राय को लेकर पोस्ट नहीं करते अमिताभ बच्चन
लोगों की मानें तो अमिताभ बच्चन अक्सर अपनी बेटी श्वेता बच्चन, बेटे अभिषेक बच्चन और यहां तक कि नातिन नव्या नवेली नंदा के बारे में पोस्ट शेयर करते हैं, लेकिन वह जानबूझकर ऐश्वर्या राय बच्चन या आराध्या बच्चन के बारे में अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से बचते हैं।

अमिताभ बच्चन पर ऐश्वर्या राय को इग्नोर करने का आरोप
इस बात की अनदेखी ने ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार के बीच दरार की अटकलों को हवा दे दी है। आग में घी डालने का काम हाल ही में रेडिट पर एक शख्स के इंस्टाग्राम अकाउंट से वायरल हुए एक पोस्ट ने किया है, जिसमें अमिताभ बच्चन पर ऐश्वर्या राय को इग्नोर करने का आरोप लगाया गया था।
अमिताभ बच्चन के बचाव में उतरीं सिमी ग्रेवाल
हालांकि जिस बात ने सबसे ज्यादा सबका ध्यान खींचा है, वह एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल का चौंकाने वाला बयान है, जो अमिताभ बच्चन के बचाव में सामने आया है। सिमी ग्रेवाल ने अमिताभ बच्चन का बचाव करते हुए कहा है- आप लोग कुछ नहीं जानते। बंद करोये सब। सिमी ग्रेवाल की इस टिप्पणी ने अफवाहों का बाजार गर्म कर दिया है।
ऐश्वर्या राय ने उतार दी थी शादी की अंगूठी
वहीं ऐश्वर्या राय ने लोगों को इशारों में बता दिया है कि उनके और अभिषेक बच्चन के बीच सब कुछ ठीक है। दरअसल ऐश्वर्या को हाल ही में बिना शादी की अंगूठी के देखा गया, जिससे अफवाहों में और आग लग गई थी। लेकिन ऐसा लगता है कि वह इस अफवाह को शांत करने के लिए तैयार हैं, क्योंकि वह फैशन वीक के दौरान पेरिस में अपनी बेटी आराध्या के साथ एक बार फिर अपनी शादी की अंगूठी पहनकर बाहर निकली थीं।
ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन की साल 2007 में हुई थी शादी
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने साल 2007 शादी की थी जिसके बाद एक्ट्रेस बच्चन परिवार की बहू बन गई थीं। उनकी एक बेटी है जिसका नाम आराध्या बच्चन है। पिछले कुछ समय से ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या के साथ नजर आती हैं, जिससे ये अफवाह फैल गई है कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन तलाक लेने वाले हैं। हालांकि न तो ऐश्वर्या और न ही अभिषेक ने इस पर कोई टिप्पणी की है और न ही बच्चन परिवार ने कोई आधिकारिक बयान दिया है।












Click it and Unblock the Notifications