चैंपियंस ट्रॉफी में भाई कर रहा है धमाका, बहन ने आयटम गर्ल बनकर स्क्रीन पर उड़ाया गर्दा , कौन है श्रेष्ठा?

Shresta Iyer: चैंपियंस ट्राफी 2025 में अपने शानदार प्रदर्शन से फैंस के दिलों में खास जगह बनाने वाले इंडियन मिडिल आर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की चारों और तारीफ हो रही है। अपने तूफानी अंदाज से गेंदबाजों से पिटाई करने वाले श्रेयस अय्यर ने तो क्रिकेट के मैदान पर झंडे गाड़े हैं लेकिन वहीं दूसरी ओर उनकी बहन श्रेष्ठा अय्यर ने अपनी दिलकश अदाओं से सिल्वर स्क्रीन पर गर्दा उड़ा दिया है।

जी हां, श्रेष्ठा अय्यर अब 'आयटम गर्ल' बन चुकी हैं। दरअसल भारत के होनदार क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा देखने में काफी खूबसूरत और पेशे से कोरियोग्राफर हैं। उनके इंस्टा अकाउंट पर उनसे जुड़े बहुत सारे वीडियो है, जिसमें उनके जलवों को देखकर आप बिल्कुल हैरान रह जाएंगे।

Shresta Iyer

दरअसल श्रेष्ठा की बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री होने जा रही है, वो बॉलीवुड फिल्म 'सरकारी बच्चा' में आयटम नंबर करती दिखेंगी, इस गाने के बोल हैं 'एग्रीमेंट कर ले'।

स्टार क्रिकेटर की बहन ने आयटम गर्ल बनकर बिखेरा हुस्न का जलवा (Shresta Iyer)

श्रेष्ठा ने खुद इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना वीडियो शेयर किया है। जिसने आते ही सोशल मीडिया पर धमाका मचा दिया है। मालूम हो कि सोशल मीडिया की चर्चित हस्तियों में से एक श्रेष्ठा के इंस्टाग्राम पर उनके करीब डेढ़ लाख फॉलोअर्स हैं।

फिल्म 'सरकारी बच्चा' में रुसलान मुमताज़ (Shresta Iyer)

मालूम हो कि फिल्म 'सरकारी बच्चा' में रुसलान मुमताज़ और आन्या तिवारी जैसे कलाकार हैं तो वहीं फिल्म का निर्देशन सूर्यकांत त्यागी और दानिश सिद्दीकी ने किया है। श्रेष्ठा के इस गाने ने फिल्म के प्रति लोगों की दिलचस्पी पैदा कर दी है।

आपको बता दें कि मुंबई में जन्मी श्रेष्ठा अय्यर के पिता का नाम संतोष अय्यर है और वो मूल रूप से केरल के रहने वाले हैं तो वहीं उनकी मां रोहणी मैंगलोर की हैं तो लेकिन श्रेष्ठा और श्रेयस दोनों मुंबई में पले-बढ़े हैं। मालूम हो कि श्रेयस अय्यर भी अच्छा डांस कर लेते हैं।

'ये एक शानदार अनुभव है, जिसे मैं कभी भी भूल नहीं सकती हूं'

गाने के बारे में बात करते हुए श्रेष्ठा ने कहा कि 'ये एक शानदार अनुभव है, जिसे मैं कभी भी भूल नहीं सकती हूं। मुझे लगता है कि दर्शकों को भी ये उतना ही पसंद आएगा, जितना मुझे इसे करने में आया है।'

तो वहीं श्रेष्ठा की तारीफ करते हुए निर्देशक अंसारी ने कहा कि ' हमें अपनी फिल्म के लिए एक यूपी टच वाली गर्ल की जरूरत थी और श्रेष्ठा के मूव्स बिल्कुल वैसे हीं हैं, उन्होंने कमाल का काम किया है, उम्मीद है कि दर्शक उन्हें और गाने को पसंद करेंगे।'

एक नजर श्रेयस अय्यर के करियर पर...

  • श्रेयस अय्यर का जन्म 6 दिसंबर 1994 को मुंबई के चेंबूर में हुआ।
  • 2015 में, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी में, दिल्ली डेयरडेविल्स ने श्रेयस को 2.6 करोड़ रुपये में खरीदा।
  • 2025 में, पंजाब किंग्स ने श्रेयस को 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा था।
  • श्रेयस अय्यर ने 1 नवंबर 2017 को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 मैच में डेब्यू किया।
  • 10 दिसंबर 2017 को, उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ धर्मशाला में वनडे डेब्यू किया।
  • 2021 में, उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया और पहली पारी में शतक जड़ा।
  • वो डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले 16वें भारतीय बने।
  • चैंपियंस ट्राफी 2025 में उनका धमाका जारी है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करके लोगों का फिर से दिल जीता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+