IND VS AUS: रोहित शर्मा को 'मोटा' कहने वाली शमा मोहम्मद ने अब पढ़े भारतीय कप्तान के कसीदे, जानिए क्या कहा?
IND VS AUS, ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को परास्त करके फाइनल में जगह बना ली है। टीम इंडिया ने कंगारूओं को चार विकेट से हराकर अपना विश्नकप 2023 के फाइनल का बदला ले लिया है। अब इंडिया 9 मार्च को दुबई के मैदान पर फाइनल मैच खेलेगी। फाइनल में भारत का सामना दूसरे सेमीफाइनसिल्ट के विजेता से होगी।
आपको बता दें कि दूसरा सेमीफाइनल दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच होगा, इसमें जो विजयी होगा वो ही फाइनल में पहुंचेगा। भारत की शानदार जीत के बाद पूरे देश में रोहित शर्मा के सेना की जमकर तारीफ हो रही है।

लोगों टीम इंडिया की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं तो वहीं इसी बीच कैप्टन रोहित शर्मा पर शर्मनाक कमेंट करने वालीं कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने भी भारत को जीत की बधाई दी है।
'रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने शानदार जीत दर्ज की' (IND VS AUS)
उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'मैं टीम इंडिया की जीत से बहुत ज्यादा खुश हूं और पूरी टीम को दिल से बधाई देती हूं। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने शानदार जीत दर्ज की है इसलिए मैं उन्हें बधाई देती हूं और विराट कोहली को शानदार 84 रन बनाने और आईसीसी टूर्नामेंट में 1000 रन बनाने वाले पहले प्लेयर बनने के लिए भी बधाई देती हूं, फाइनल के लिए मेरी सभी को बहुत सारी शुभकामनाएं, मैं बहुत उत्साहित हूं और फाइनल का इंतजार कर रही हूं।"
शमा मोहम्मद लगातार आलोचनाओं के घेरे में (IND vs Aus)
आपको बता दें कि पिछले दो-तीन दिनों से शमा मोहम्मद लगातार आलोचनाओं के घेरे में थीं, उन्हें ट्रोल किया जा रहा था तो वहीं वो बहुत सारे नेताओं के भी निशाने पर थीं, वजह थीं उनकी वो पोस्ट जिसमें उन्होंने रोहित शर्मा को "मोटा" कहा था। दरअसल उन्होंने एक पोस्ट लिखी थी जिसमें उन्होंने कैप्टन रोहित शर्मा को फैटी और इंडिया का सबसे अप्रभावी कप्तान बोला था।
देश के आईकॉन की ऐसी निंदा, शमा पर भड़के मंडाविया
इस पोस्ट के बाद काफी हंगामा मच गया था, बीजेपी के कुछ नेताओं ने उन पर 'बॉडी शेमिंग' का आरोप लगाया था। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने शमा मोहम्मद की आलोचना करते हुए कहा था कि 'देश के आईकॉन की ऐसी निंदा, अरे खिलाड़ियों को तो बक्श दीजिए।'
कांग्रेस ने भी शमा की पोस्ट से किनारा कर लिया था और कहा था कि 'पार्टी 'स्पोर्ट्स आइकन के योगदान को सर्वोच्च सम्मान देती है।' पार्टी ने शमा को सावधानी बरतने की सलाह दी थी, जिसके बाद शमा ने पोस्ट डिलीट कर दी थी।












Click it and Unblock the Notifications