बड़ी खबर: सड़क हादसे में पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू की मौत, लाल किला हिंसा में थे आरोपी

नई दिल्ली, 15 फरवरी। पंजाब फिल्म इंडस्ट्री के बड़े नामों में शुमार पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत की खबर आ रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसा कुंडली मानेसर हाइवे के पास हुआ हैं। दीप सिद्धू और उनके कुछ करीबी दोस्त कार से दिल्ली से पंजाब लौट रहे थे, तभी मानेसर हाईवे के पार उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक्टर दीप की मौके पर ही मौत हो गई।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक दीप सिद्धू अपने दोस्तों के साथ दिल्ली से पंजाब लौट रहे थे। सोनीपत, मानेसर के पास उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। हादसे में उनकी मौत हो गई, जबकि उनकी महिला मित्र गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं दीप का शव खरखौदा अस्पताल में पहुंचाया गया हैं। दीप स्कॉर्पियो कार में सवार थे। तेज रफ्तार के कारण उनकी गाड़ी एक ट्रॉली से टकरा गई, जिसके कारण ये हादसा हुआ।

Recommended Video

    Deep Sidhu Death: सड़क हादसे में दीप सिद्धू की मौत, Red Fort Violence में था आरोपी | वनइंडिया हिंदी
     Shocking: Punjabi actor Deep Sidhu died in a road accident.

    आपको बता दें कि दीप सिद्धू पंजाबी फिल्मों के मशहूर अभिनेता रहे हैं। उन्होंने कई हिट फिल्में दी है। वहीं किसान आंदोलन के समय भी उनका नाम खूब चर्चा में आया था। कृषि कानून के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ खुलकर आवाज उठाई थी। वहीं पिछले साल 26 जनवरी को लाल किले में हुई हिंसा के दौरान भी उनका नाम शामिल था, इस मामले में उन्हें आरोपी बनाया गया था। उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी।

    हादसे की तस्वीर सामनें आई हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि दीप की गाड़ी का आगला हिस्सा ट्रॉली में जा घुसा है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चिन्नी ने दीप सिद्धू के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट करते हुए कहा कि उनकी संवेदना दीप के परिवार और दीप के प्रशंसकों के प्रति है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+