ड्राइवर की अचानक मौत से गहरे सदमे में हैं श्लोका पंडित, परिवार की आर्थिक मदद के लिए हुई तैयार

मुंबई, अगस्त 20। एक्ट्रेस श्लोका पंडित ने हाल ही में अपने परिवार के सदस्य जैसे अपने ड्राइवर को खो दिया है। 20 साल से उनके ड्राइवर की आकस्मिक मौत से श्लोका पंडित काफी गहरे सदमे में हैं। उन्होंने ड्राइवर के परिवार की देखभाल और हर तरह से मदद करने का फैसला किया है।

मेरे परिवार का हिस्सा थे अली भाई- श्लोका पंडित

मेरे परिवार का हिस्सा थे अली भाई- श्लोका पंडित

श्लोका पंडित ने अपने ड्राइवर के साथ बिताए समय को याद करते हुए कहा है, "अली भाई हमारे परिवार का ही हिस्सा थे, वो हमेशा मेरा इतना ध्यान रखते थे कि दिनभर खाने से लेकर मेरा दिन कैसा चल रहा है, ये सब पूछते थे। वो जब भी आसपास रहते थे तो मैं हमेशा सुरक्षित महसूस करती थी, वह हमारे बहुत करीब थे।"

कैसे हुई श्लोका पंडित के ड्राइवर की मौत

कैसे हुई श्लोका पंडित के ड्राइवर की मौत

श्लोका पंडित के मुताबिक, इस महीने के शुरुआत में उनके ड्राइवर का निधन हो गया था। वो एक घातक संक्रमण के शिकार थे। उनके ड्राइवर ने निधन से पहले कुच बेचैनी की शिकायत की थी। श्लोका बताती हैं कि जिन दिन उनका निधन हुआ, उस दिन शाम को उन्हें बेचैनी महसूस हुई थी, जिसके बाद मैंने उन्हें घर भेज दिया था। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ी तो उनका परिवार उन्हें अस्पताल ले गया और अगल दिन उनकी मौत हो गई। श्लोका ने कहा कि ये मेरे लिए बहुत बड़ा झटका था, जो मैंने सुना उस पर मुझे यकीन नहीं हुए। उनका परिवार अब हमारा है और हम उनका हर तरह से ख्याल रखेंगे।"

ड्राइवर के बेटे की नौकरी लगवाएंगी श्लोका

ड्राइवर के बेटे की नौकरी लगवाएंगी श्लोका

साल 2020 में आई फिल्म हैलो चार्ली में काम कर चुकीं श्लोका पंडित ने बताया कि अली भाई छह साल की उम्र से उनके परिवार के लिए काम कर रहे थे और 49 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। श्लोका बताती हैं कि उनके ड्राइवर जाना उनके परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है। श्लोका बताती हैं कि मेरी मां ने भी उनके निधन के बाद उनके परिवार के लिए कुछ चीजें भेजीं, हम आगे भी इसी तरह परिवार की मदद करते रहेंगे, जिसमें आर्थिक सहायता भी शामिल है। उन्होंने कहा कि मैं उनके बेटे को नौकरी दिलाने में भी मदद करूंगी।

ये भी पढ़ें: सुपर डांसर 4 के सेट पर पहुंचते ही रो पड़ीं शिल्पा शेट्टी, बाद में सामने आई वजह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+