सुपर डांसर 4 के सेट पर पहुंचते ही रो पड़ीं शिल्पा शेट्टी, बाद में सामने आई वजह

नई दिल्ली, 20 अगस्त: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का करियर बुलंदियों पर था, तभी पिछले महीने उनकी जिंदगी में एक बड़ा मोड़ आया। मुंबई पुलिस ने उनके पति राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार किया। साथ ही शिल्पा पर भी बहुत से लोगों ने फ्रॉड के आरोप लगाए। जिस वजह से उन्होंने इंडस्ट्री और मीडिया से दूरी बना ली थी। हालांकि अब धीरे-धीरे उनकी जिंदगी पटरी पर आ रही है। साथ ही 17 अगस्त वो डांस रियलिटी शो सुपर डांसर की शूटिंग के लिए पहुंची।

Recommended Video

    Raj Kundra विवाद के बाद Super Dancer 4 के सेट पर वापस लौटीं Actress Shilpa Shetty | वनइंडिया हिंदी
    सेट पर गर्मजोशी से स्वागत

    सेट पर गर्मजोशी से स्वागत

    सेट के एक सूत्र के हवाले से ईटाइम्स ने बताया कि शुरुआत में कुंद्रा केस की वजह से शिल्पा ने सुपर डांसर 4 में आने से इनकार कर दिया था, लेकिन मेकर्स उन्हें सेट पर वापस लाने के लिए उत्सुक थे। इसके लिए लगातार उनसे संपर्क किया गया और हाल ही में उन्होंने वापसी करने का फैसला किया। शिल्पा ना केवल अपने बच्चों और परिवार के लिए बल्कि खुद के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वापस आना चाहती थीं। जब वो सुपर डांसर के सेट पर पहुंचीं, तो टीम ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जिससे वो भावुक हो गई थीं।

    बसु और गीता ने लगाया गले

    बसु और गीता ने लगाया गले

    रिपोर्ट में आगे कहा गया कि शिल्पा इस कदर इमोशनल हो गईं कि उनके अनुराग बसु और गीता कपूर ने गले लगाकर दिलासा दी। इससे पहले शो में जब शिल्पा नहीं थीं, तो अनुराग ने उनके बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि सेट पर शूटिंग के वक्त हमें शिल्पा की बहुत याद आती है। हम एक छोटे परिवार की तरह हैं, जब कोई सदस्य नहीं रहता है, तो बहुत ही मुश्किल हो जाता है। शिल्पा को सभी बहुत प्यार करत हैं।

    राज को भी मिली राहत

    राज को भी मिली राहत

    वहीं दूसरी ओर पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा को बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। बुधवार को इस केस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कुंद्रा की गिरफ्तारी पर अंतरिम राहत दी है। अब उन्हें एक हफ्ते तक कोई गिरफ्तार नहीं कर सकता है। साथ ही उनकी जमानत याचिका को भी स्‍वीकार करते हुए उस पर 25 अगस्‍त को सुनवाई तय की गई है।

    बॉलीवुड से नहीं मिल रहा पूरा सपोर्ट

    बॉलीवुड से नहीं मिल रहा पूरा सपोर्ट

    आपको बता दें कि जब से राज कुंद्रा का मामला सामने आया है, तब से शिल्पा अकेले पड़ गई हैं। हिना खान, राखी सावंत, रिचा चड्ढा जैसे कुछ स्टार्स ने उन्हें सपोर्ट किया, लेकिन ज्यादातर सितारे इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। जिससे साफ लग रहा कि बॉलीवुड दो गुटों में बंटा हुआ है। कई लोगों का मानना है कि इस केस से शिल्पा के करियर पर बहुत बुरा असर पड़ेगा।

    कैसे दूर कर रहीं निगेटिविटी?

    कैसे दूर कर रहीं निगेटिविटी?

    15 अगस्त को शिल्पा कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव आई थीं। उस दौरान उन्होंने कहा कि पॉजिटिव रहने और ब्रीदिंग को सही करने के लिए आज के टाइम में प्राणायाम पहले से भी ज्यादा जरूरी हो गया है। वो योग के जरिए खुद को भी निगेटिविटी से दूर रखती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+