Shilpa Shinde: 'वो मेरा शोषण कर रहे हैं', मेकर्स पर घिनौने आरोप लगाने वाली शिंदे फिर क्यों बनी अंगूरी भाभी?
Shilpa Shinde: टीवी दर्शकों को नए साल से पहले एक बड़ा तोहफा मिला है क्योंकि मशहूर शो 'भाभी जी घर पर हैं' अब नए अंदाज में लोगों के बीच दिखाई देगा और सबसे खास बात ये है कि इस शो की असली 'अंगूरी भाभी' की धमाकेदार वापसी हो गई है। जी हां, आपने सही समझा हम यहां पर बात कर रहे हैं कि शिल्पा शिंदे की, जिन्होंने करीब 10 साल बाद इस शो में लौटी हैं।
शो का प्रोमो आउट हो गया है, जिसे देखकर दर्शक एक बार फिर से क्रेजी हो गए हैं। इस बार शो में आपको हंसी के साथ-साथ हॉरर भी देखने को मिलेगा। फैंस ने प्रोमो पर काफी अच्छे कमेंट किए हैं।

शिंदे की तो वापसी हैरतअंगेज है ही लेकिन उससे भी ज्यादा हैरानी वाली बात है शुभांगी अत्रे का रातों-रात शो से आउट हो जाना, जिन्होंने शिंदे की जगह करीब दस साल तक 'अंगूरी भाभी' का रोल प्ले किया और अपनी एक अलग पहचान बनाई, फिलहाल इस बारे में एक्ट्रेस और मेकर्स दोनों की ओर से कुछ कहा नहीं गया है।
'सही पकड़े हैं' से लोकप्रिय हुई थीं Shilpa Shinde
शो के फेमस संवाद 'सही पकड़े हैं', के साथ-साथ घर-घर में लोकप्रिय हुई शिल्पा शिंदे ने 9 साल पहले शो के मेकर्स पर यौन और मानसिक शोषण का आरोप लगाया था, उन्होंने प्रोड्यूसर के खिलाफ FIR भी दर्ज कराई थी, तब मेकर्स ने शिल्पा को 'अनप्रोफेशनल' कहा था और इसी कारण वो 'भाभी जी घर पर हैं' से आउट हुई थीं लेकिन इतने लंबे वक्त के बाद फिर से उनकी वापसी होना अपने आप में काफी सवाल खड़े करता हैं।

'मैंने कभी भी शो में वापसी की बात सोची ही नहीं थी'
इस बारे में शिल्पा शिंदे ने ईटाइम्स संग बातचीत की और साफ कहा कि 'मैंने कभी भी शो में वापसी की बात सोची ही नहीं थी। उस वक्त काफी गलतफहमियां हो गई थीं जो वक्त के साथ दूर भी हो गईं है, इसलिए मैंने 'हां' कह दिया और जब एक बार मैं किसी से कोई कमिटमेंट कर दिया जाता है तो पीछे हटा नहीं जाता है।'
'थर्ड पार्टी के कारण हुआ बवाल', Shilpa Shinde का बड़ा खुलासा
उन्होंने साफ कहा कि 'उस वक्त चैनल की तरफ से थर्ड पार्टी भी शामिल थी, जिसने हमारे बीच में गलतफहमियां पैदा की, खैर वो वक्त बीत चुका है, अब मेरा इज्जत के साथ वेलकम हुआ है इसलिए मैं शो में वापस आ गई हूं, उम्मीद करती दूं दर्शकों का प्यार मुझे यूं ही मिलता रहेगा।' गौरतलब है कि शो 22 दिसंबर से, सोमवार से शुक्रवार रात 10:30 बजे, एंड टीवी और हिंदी जी5 पर दिखाया जाएगा।

टीवी शो 'आम्रपाली' से Shilpa Shinde ने की अभिनय की शुरुआत
शिल्पा शिंदे ने साल 2002 में टीवी शो 'आम्रपाली' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने 'संजीवनी', 'लापतागंज', 'देवों के देव महादेव' जैसे कई धारावाहिकों में काम किया। हालांकि उन्हें असली पहचान मिली कॉमेडी शो 'भाभीजी घर पर हैं' से, जिसमें उन्होंने अंगूरी भाभी का किरदार निभाया। उनकी मासूमियत भरी कॉमिक टाइमिंग और संवाद शैली दर्शकों को खूब पसंद आई।

Shilpa Shinde ने जीता Bigg Boss
शिल्पा शिंदे ने फिर 'बिग बॉस 11' में एंट्री ली, यहां उनके आत्मविश्वास, स्पष्ट सोच और मजबूत व्यक्तित्व ने दर्शकों का दिल जीत लिया। आखिरकार वो 'बिग बॉस 11' की विजेता बनीं, इसको बाद भी शिल्पा शिंदे कई बार अपने बयानों को लेकर विवादों में रहीं। कुछ राजनीतिक टिप्पणियों और सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर उन्हें आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा लेकिन शिंदे ने हर चुनौती का सामना बड़ी ही बेबाकी के साथ किया और इसी वजह से वो हमेशा चर्चित भी रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications