Nidhhi Agerwal: कौन हैं निधि अग्रवाल,जिस पर गिद्ध बनकर टूटी भीड़? मुश्किल से बची जान, जानें नेटवर्थ
Nidhhi Agerwal: आज सुबह से एक अभिनेत्री निधि अग्रवाल का नाम चारों ओर चर्चा में हैं, वजह है उनके साथ हैदराबाद में हुई भयावह घटना, जिसने सोशल मीडिया पर बवाल पैदा कर दिया है। दरअसल बुधवार को हैदराबाद के लुलु मॉल में अपनी आगामी फिल्म 'द राजा साब' के गीत लॉन्च इवेंट के दौरान अभिनेत्री निधि अग्रवाल को भीड़ ने घेर लिया और वो इस तरह से घिरी थीं जिसकी वजह से वो बहुत परेशान हो गईं।
घटना का एक वायरल वीडियो दिखाता है कि जब प्रशंसक उनके करीब आने की कोशिश कर रहे थे, तो निधि काफी असहज महसूस कर रही थीं। लोग उनके साथ सेल्फी खिंचवाने के लिए टूट पड़ें जिसके कारण वो बुरी तरह से घबराई और परेशान नजर आईं।

वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बहुत ही मुश्किल से कार में बैठाया, जिस वक्त वो सीट में बैठीं, वो लंबी-लंबी सांसे लेती हुई दिखाई दीं। निधि अग्रवाल का ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोग बुरी तरह से भड़क गए और जमकर मीडिया इवेंट के आयोजकों को कोसने लग गए। कई लोगों ने तो पुलिस पर भी सवाल खड़े किए हैं तो किसी ने कहा कि 'ये आयोजकों की कमी है कि उन्होंने पर्याप्त व्यवस्था नहीं की।' लोगों वे पब्लिक की भी आलोचना की है।
'Nidhhi Agerwal के इवेंट के लिए आयोजकों ने नहीं ली थी परमिशन'
इंडिया टुडे के मुताबिक पुलिस ने पुष्टि की कि इवेंट मैनेजर्स ने भीड़ इकट्ठा करने के लिए 'कोई परमिशन नहीं ली थी'। उन्होंने यह भी कहा कि इतनी बड़ी भीड़ को मैनेज करने के लिए कोई ऑफिशियल सिक्योरिटी इंतजाम नहीं किए गए थे। आपको बता दें कि जिस गाने को लॉन्च होना था उस गीत के बोल हैं 'सहना और सहना' और इसमें वो बहुबली एक्टर प्रभास के साथ नजर आएंगी। खास बात ये है कि प्रभास और निधि की उम्र में अंतर 14 साल का है।

कौन हैं Nidhhi Agerwal?
देखने में बेहद हसीन निधि अग्रवाल ने बहुत ही कम वक्त में शौहरत हासिल की है। उन्होंने अभी तक हिंदी, तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम किया है। वो 'मिस दिवा यूनिवर्स 2014' में भी पार्ट ले चुकी हैं। अग्रवाल ने हिंदी फिल्म मुन्ना माइकल (2017) से एक्टिंग में डेब्यू किया था, जिसके लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का Zee सिने अवॉर्ड मिला।

Nidhhi Agerwal ने मुन्ना माइकल से बॉलीवुड में कदम रखा
निधि अग्रवाल ने सव्यसाची (2018) से तेलुगु और ईश्वरन (2021) से तमिल फिल्मों में डेब्यू किया। पहली फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू - तेलुगु के लिए SIIMA अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया। वह Smart शंकर (2019) और Kalaga Thalaivan (2022) जैसी सफल फिल्मों का हिस्सा रही हैं।
Nidhhi Agerwal का पालन-पोषण बेंगलुरु में हुआ
निधि अग्रवाल का जन्म हैदराबाद में हुआ था और उनकी परवरिश बेंगलुरु में हुई। हिंदी बोलने वाले मारवाड़ी परिवार में जन्मीं निधि तेलुगु, तमिल और कन्नड़ की जानकार हैं। उनकी पढ़ाई लिखाई बेंगलुरु के विद्याशिल्प एकेडमी से हुई है, इसके बाद उन्होंने बेंगलुरु के क्राइस्ट यूनिवर्सिटी से बिजनेस मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन पूरा किया लेकिन इसके बाद उन्होंने फिल्मों की ओर रूख किया।

कितनी है Nidhhi Agerwal की नेट वर्थ
अग्रवाल कई बार हैदराबाद टाइम्स की सबसे डिजायरेबल महिलाओं की लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं। 2019 में उन्हें 11वीं रैंक मिली थी और 2020 में 8वीं रैंक मिली थी वह कई ब्रांड्स और प्रोडक्ट्स के लिए एक एक्टिव सेलिब्रिटी एंडोर्सर हैं, वो एक लग्जरी लाइफ जीती हैं, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वह एक फिल्म के लिए 80 लाख से 1.5 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं, उनकी अनुमानित नेटवर्थ 248 करोड़ के आस-पास है।












Click it and Unblock the Notifications