नए लुक में बेहद खूबसूरत दिखीं पंजाब की कैटरीना Shehnaaz Gill, बोलीं- 'मैं सबकी फेवरेट हूं'
हाल ही में शहनाज गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे फैंस से बात करती हुई नजर आ रही हैं।
मुंबई, 8 जुलाई: फैंस की चहेती शहनाज गिल आजकल लाइमलाइट पर छाई हुई हैं। शहनाज को सलमान खान के शो 'बिग बॉस' से पहचान मिली थी। आज एक्ट्रेस के लाखों दीवाने हैं। फैंस को शहनाज का क्यूट अंदाज बेहद पसंद आता है। हाल ही में शहनाज गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे फैंस से बात करती हुई नजर आ रही हैं।
तेजी से वायरल हो रहा शहनाज का ये वीडियो
पंजाब की कटरीना कैफ के नाम से मशहूर शहनाज का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो मशहर सिलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में शहनाज काफी प्यारी लग रही हैं। एक जगह वे बोल रही हैं कि उन्हें चोट लग गई और वे ठीक नहीं हैं।

प्रिंटेड टॉप में खूबसूरत दिखीं शहनाज
इस दौरान शहनाज बेहद खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस ने प्रिंटेड टॉप और प्रिंटेड शॉर्ट्स पहने हुए हैं। इसके साथ ही लाइट मेकअप में वे काफी प्यारी लग रही हैं।
शहनाज बोलीं-मैं सबकी फेवरेट
शहनाज मीडिया के सामने अलग-अलग पोज देती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस बड़े ही क्यूट अंदाज में कहती हैं कि मैं सबकी फेवरेट हूं। शहनाज का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
शहनाज का सिजलिंग अवतार
शहनाज गिल अपने फैंस के दिलों में राज करती हैं। हंसते मुस्कुराते तो शहनाज को सभी ने देखा है, लेकिन एक्ट्रेस अपने सिजलिंग अंदाज से फैंस को घायल करना भी बखूबी जानती हैं। शहनाज ने बीते दिनों कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं।
सलमान संग इस फिल्म में आएंगी नजर
शहनाज के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस जल्द ही बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ कभी ईद कभी दिवाली में नजर आने वाली हैं। शहनाज के फैंस उन्हें जल्द से जल्द बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं।












Click it and Unblock the Notifications