Shatrughan Sinha ने अस्पताल के बैड पर सैफ-करीना की ऐसी फोटो की शेयर, फैंस को आया गुस्सा

Shatrughan Sinha : बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान पर हुए जानलेवा हमले ने पूरे देश सहित फिल्मी इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद से ही फैंस और साथी कलाकार उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। इधर पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा (shatrughan sinha ) ने सैफ और करीना की ऐसी फोटो शेयर की है, जिससे फैंस नाराज हो गए हैं।

सैफ अली खान पर हुए इस हमले की निंदा करते हुए बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर अपनी चिंता जाहिर की है। इसी कड़ी में शत्रुघ्न सिन्हा, जो बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता हैं, उन्होंने इस घटना पर दुख व्यक्त किया और सैफ के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। हालांकि उन्होंने सैफ और करीना की एक एआई-जनरेटेड तस्वीर शेयर की, जिसे लेकर वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गए।

Shatrughan Sinha

यह फोटो शेयर फंस गए Shatrughan Sinha

शत्रुघ्न सिन्हा के पोस्ट में शेयर की गई फोटो में सैफ अस्पताल के बेड पर लेटे नजर आ रहे हैं, जबकि उनकी पत्नी करीना उनके बराबर में बैठी हैं। दोनों लोग मुस्कुरा रहे हैं। AI-जनरेटेड फोटो पोस्ट करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कैप्शन में लिखा-"हमारे करीबी और चहेते सैफ अली खान पर हमला होना काफी दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। भगवान का शुक्र है कि वो ठीक हो रहे हैं। मेरे पसंदीदा 'शो मैन' राजकपूर की पोती करीना कपूर खान और पूरे परिवार को मेरी शुभकामनाएं।"

'कृपया 'ब्लेम-गेम' बंद करें', शत्रुघ्न सिन्हा की अपील

इसी के साथ एक्टर ने अपील करते हुए कहा, "एक विनम्र अपील है कि कृपया 'ब्लेम-गेम' बंद करें, पुलिस अपना काम अच्छे से कर रही है। हम निश्चित रूप से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस की चिंता और सुधारात्मक उपायों के लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं। आइए मामले को और जटिल ना बनाएं। मामला जल्द ही सुलझ जाएगा, जितनी जल्दी हो सके उतना अच्छा है। आखिरकार सैफ सबसे शानदार एक्टर्स में से एक हैं। पद्मश्री और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता भी हैं। जल्दी ठीक हो जाओ।'

ये भी पढ़ें: सैफ अली खान केस में बड़ा अपडेट, सफाई के लिए पहले एक्टर के घर जा चुका था आरोपी? हुए चौंकाने वाले खुलासे

शत्रुघ्न सिन्हा पर फैंस को आया गुस्सा

इधर, सैफ को लेकर चिंता दिखाने के लिए लोगों ने शत्रुघ्न सिन्हा का शुक्रिया अदा किया, लेकिन सैफ और करीना की एआई-जनरेटेड फोटो शेयर करने पर कई फैंस ने अपनी नाराजगी जाहिर की। एक यूजर ने लिखा, 'सर, ऐसी सेंसिटिव स्थिति में एआई तस्वीर साझा करने की क्या जरूरत थी?' हालांकि, कई अन्य फैंस ने शत्रुघ्न सिन्हा के सैफ के प्रति चिंता जताने के लिए उनका धन्यवाद भी किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+