बांग्लादेशी होने का शक, 6 महीने पहले आया मुंबई, कौन है सैफ अली खान पर हमला करने वाला? मुंबई पुलिस ने बताया

Saif Ali Khan case: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के घर में घुसकर हमला करने वाला आरोपी शनिवार (18 जनवरी) देर रात ठाणे से गिरफ्तार हुआ। रविवार (19 जनवरी) की सुबह मुंबई पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गिरफ्तार मुख्य आरोपी के बारे में जानकारी दी।

मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है। जिसकी उम्र 30 साल है। भारत में अवैध रूप से आने के बाद उसने अपना नाम विजय दास रखा था। आरोपी एक हाउसकीपिंग एजेंसी में काम करता था। आरोपी 6 महीने पहले ही मुंबई में आया था।

Saif Ali Khan case

पुलिस को शक है कि आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद बांग्लादेशी है। पुलिस ने बताया कि वह छह महीने पहले ही मुंबई आया था और चोरी करने के इरादे से ही सैफ अली खान के घर में घुसा था। आरोपी के पास भारत का कोई वैध दस्तावेज नहीं है। उसके पास से जो चीजें मिली हैं, उसके आधार पर बांग्लादेशी होने का शक है।

Saif Ali Khan Accused: सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी कौन है?

मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए डीसीपी जोन 9 दीक्षित गेडाम ने कहा, "16 जनवरी को सुबह 2 बजे अभिनेता सैफ अली खान पर उनके आवास पर हमला हुआ। एफआईआर दर्ज की गई और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है, वह 30 साल का है। वह चोरी और लूट के इरादे से घर में घुसा था। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और हिरासत की मांग की जाएगी। आगे की जांच बाद में होगी... हमें शक है कि वह बांग्लादेशी मूल का है।"

पुलिस ने कहा- आरोपी बांग्लादेशी है? इसलिए पासपोर्ट अधिनियम धाराएं जोड़ी गई हैं.

डीसीपी जोन 9 दीक्षित गेडाम ने कहा, "हमें शक है कि आरोपी बांग्लादेशी मूल का है और इसीलिए मामले में पासपोर्ट अधिनियम की संबंधित धाराएं जोड़ी गई हैं...। आरोपी के बांग्लादेशी होने का अनुमान लगाने के लिए प्राथमिक साक्ष्य मौजूद हैं। उसके पास वैध भारतीय दस्तावेज नहीं हैं। कुछ जब्ती ऐसी हैं जिनसे पता चलता है कि वह बांग्लादेशी नागरिक है...अभी तक, हमें लगता है कि आरोपी पहली बार (सैफ अली खान के) आवास में घुसा था।''

पुलिस ने कहा- भारत में आने के बाद आरोपी ने अपना नाम बदला

डीसीपी जोन 9 दीक्षित गेडाम ने कहा, "प्रथम दृष्टया आरोपी बांग्लादेशी है और अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के बाद उसने अपना नाम बदल लिया था। वह अपना वर्तमान नाम विजय दास रख रहा था। वह 5-6 महीने पहले मुंबई आया था। वह कुछ दिनों तक मुंबई में रहा और फिर मुंबई के आसपास के इलाकों में रहा। आरोपी एक हाउसकीपिंग एजेंसी में काम करता था।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+