शारदा सिन्हा पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, देवर ने खोला बड़ा राज

Sharda Sinha Last Rites: लोकप्रिय लोकगायिका आज पंचतत्व में विलीन हो गई, गुरुवार सुबह 10.30 बजे पटना के गुलाबी घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया, बेटे अंशुमन ने नम आंखों और कांपते हाथों से अपनी मां को मुखाग्नि दी।

आपको बता दें कि छठ के पहले दिन यानी कि 5 नवंबर की रात को शारदा सिन्हा ने दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली, वो लंबे वक्त से बीमार चल रही थीं।

Sharda Sinha

उनके निधन से उनके फैंस समेत बिहार के लोग काफी दुखी हैं, आपको बता दें कि भोजपुरी संगीत को नई ऊंचाईयां देने वाली शारदा सिन्हा के स्वरों ने लोगों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी , उनका जाना एक अपूर्णनीय क्षति है। आज भी छठ की कोई पूजा शारदा सिन्हा के गीतों के बिना पूरी नहीं होती है।

भारतीय संस्कृति और परंपरा की समृद्धि

शारदा सिन्हा अपने पीछे संगीत की एक ऐसी विरासत छोड़ गई हैं जो भारतीय संस्कृति और परंपरा की समृद्धि का अभूतपूर्व उदाहरण है। अपने संगीत में भावनाओं और कथाओं को बुनने की उनकी क्षमता ने उन्हें भारतीय संगीत के इतिहास में एक प्रतिष्ठित स्थान पर पहुंचाया है, जहां पूरी दुनिया उनके सामने नतमस्तक है।

न्यूज 18 की खबर के मुताबिक शारदा सिन्हा के देवर डॉ. नंदकिशोर सिंह ने कहा कि शारदा सिन्हा साल 2017 से ही कैंसर से जूझ रही थीं लेकिन अपने परिवार और अपने फैंस को दुखी वो नहीं करना चाहती थीं इसलिए उन्होंने ये बात लोगों से छिपाकर रखी थी। उन्होंने अपने देवर से ये बात तब कही जब वो एम्स में उनसे मिलने गए थे।

उन्होंने उनसे कहा था कि 'मुझे पता है कि मुझे कैंसर है और ये साल 2017 से है, अब मैं जल्द ही इस दुनिया से जाने वाली हूं।' मालूम हो कि सवा महीने पहले शारदा सिन्हा के पति ब्रजकिशोर सिंह का निधन हुआ था।

'सुहागिन इस दुनिया से जाना चाहती थीं...'

एम्स में निधन के 11 दिन पहले वो जब वो भर्ती हुई थीं तो उन्होंने अपने बेटे से कहा था कि 'मैं तो सुहागिन इस दुनिया से जाना चाहती थीं लेकिन ईश्वर की कृपा से ऐसा नहीं हो पाया लेकिन बेटा मेरी अंतिम इंच्छा यही है कि मेरा भी अंतिम संस्कार वहीं करना जहां मेरे पति का हुआ था।' आपको बता दें कि ब्रजकिशोर सिंह का भी अंतिम संस्कार गुलाबी घाट पर हुआ था इसलिए शारदा सिन्हा का भी अंतिम संस्कार वहां किया गया।

'पद्म श्री' एवं 'पद्म भूषण' सम्मान से सम्मानित थीं शारदा सिन्हा

आपको बता दें कि 'पद्म श्री' एवं 'पद्म भूषण' सम्मान से विभूषित शारदा सिन्हा लोकगीतों के अलावा बॉलीवुड के भी कई फिल्मों में गीत गाए हैं, जो कि काफी हिट रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+