IPL का सबसे बड़ा मिस्ट्री मैन, मिलिए उस शख्स से जिसने राजस्थान रॉयल्स को दिया वैभव सूर्यवंशी!

IPL 2026, Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के पिछले दो सीजनों में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए लगातार दमदार प्रदर्शन करने वाले 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। क्रिकेट पंडित इसे हालिया आईपीएल इतिहास के सबसे स्मार्ट टैलेंट पिक्स में से एक मान रहे हैं। लेकिन वैभव को इस मुकाम तक पहुंचाने के पीछे राजस्थान रॉयल्स के एक स्काउट और बिहार के पूर्व घरेलू क्रिकेटर की पारखी नजर रही है।

समर कादरी ने पहचानी थी सूर्यवंशी का टैलेंट (IPL 2026, Vaibhav Sooryavanshi)

वैभव सूर्यवंशी को सबसे पहले तलाशने का श्रेय बिहार और झारखंड के पूर्व लेग स्पिनर समर कादरी को जाता है। कादरी का खुद का घरेलू करियर शानदार रहा है, जिन्होंने 45 प्रथम श्रेणी मैचों के अलावा लिस्ट-ए और टी20 क्रिकेट में दोनों राज्यों का प्रतिनिधित्व किया है। समर कादरी को पहली बार वैभव के बारे में तब पता चला, जब वैभव की उम्र महज 11 या 12 साल थी। पटना में आयोजित एक स्थानीय मैच के दौरान कादरी ने सुना कि एक छोटे बच्चे ने सिर्फ 50 गेंदों में तूफानी शतक जड़ दिया है। खेल की गहरी समझ रखने वाले कादरी ने इस टैलेंट को वहीं भांप लिया और उन पर नजर रखनी शुरू कर दी।

Rajasthan Royals 1

जुबिन भरूचा से द्रविड़-सैमसन तक का सफर

वैभव की प्रतिभा से आश्वस्त होने के बाद समर कादरी ने इस बाएं हाथ के बल्लेबाज का नाम राजस्थान रॉयल्स के हाई-परफॉर्मेंस डायरेक्टर जुबिन भरूचा के सामने रखा। भरूचा युवाओं को तराशने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने तुरंत वैभव को रॉयल्स के चयन ट्रायल्स के लिए आमंत्रित किया। ट्रायल्स के दौरान वैभव ने जो किया, उसने चयनकर्ताओं को हैरान कर दिया। नेट सेशन में इस बल्लेबाज ने बिना किसी हिचकिचाहट के लगातार तीन गेंदों पर तीन शानदार छक्के जड़े। नेट्स पर वैभव की टाइमिंग, निडरता और 150 किमी/घंटे की रफ्तार के खिलाफ उनके फुटवर्क ने वहां मौजूद कोचिंग स्टाफ को प्रभावित किया।

वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन पर क्रिस गेल ने दिया निकनेम, सोशल मीडिया पर मचा दिया बवाल
वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन पर क्रिस गेल ने दिया निकनेम, सोशल मीडिया पर मचा दिया बवाल

क्यों खास है यह चयन?

इस प्रतिभा को तत्कालीन मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान संजू सैमसन का भी पूरा समर्थन मिला। द्रविड़ ने वैभव की तकनीक और खेल के प्रति उनकी मानसिक परिपक्वता की सराहना की, जबकि सैमसन ने उनके आत्मविश्वास को देखते हुए उन्हें टीम के साथ जोड़े रखने पर सहमति जताई। आमतौर पर आईपीएल फ्रेंचाइजियां स्थापित घरेलू खिलाड़ियों या अंडर-19 के चर्चित चेहरों पर दांव लगाती हैं। लेकिन समर कादरी के इनपुट और रॉयल्स के मैनेजमेंट के विजन ने बिहार के जमीनी स्तर से एक ऐसी प्रतिभा को निकाला, जो आज विश्व क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ रहा है।

क्या है वह दांव जो वैभव सूर्यवंशी ने IPL से पहले चला? सिर्फ एक जिद ने इस सीजन बदल दी किस्मत
क्या है वह दांव जो वैभव सूर्यवंशी ने IPL से पहले चला? सिर्फ एक जिद ने इस सीजन बदल दी किस्मत

IPL 2026: मुंबई इंडियंस से कटेगा Hardik Pandya का पत्ता, अंदर की बड़ी खबर आई सामने! कौन होगा नया कप्तान?
IPL 2026: मुंबई इंडियंस से कटेगा Hardik Pandya का पत्ता, अंदर की बड़ी खबर आई सामने! कौन होगा नया कप्तान?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+