पायजामे में Shraddha Kapoor का 'क्रेजी डांस' वायरल, कैमरे के पीछे राहुल मोदी? लोगों की क्यों लगी क्लास?

Shraddha Kapoor Viral Video: बॉलीवुड की सबसे चहेती और बिंदास एक्ट्रेसेस में शामिल श्रद्धा कपूर एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गई हैं। इस बार वजह कोई फिल्म नहीं बल्कि उनका एक बेहद मजेदार और अनफिल्टर्ड डांस वीडियो है, जिसने इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लिया है। वीडियो में श्रद्धा कपूर जिस बेफिक्र अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं, उसने फैंस को खूब एंटरटेन किया है।

सोशल मीडिया पर छाईं श्रद्धा कपूर
खास बात ये है कि इस वीडियो के साथ दिया गया श्रद्धा कपूर का कैप्शन अब सोशल मीडिया पर नई चर्चा का विषय बन गया है। लोग इसे उनके कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ रिश्ते का इशारा मान रहे हैं।

Shraddha Kapoor

कैजुअल लुक माइकल जैक्सन के गाने पर किया दमदार डांस

-वायरल हो रहे वीडियो में श्रद्धा कपूर अपने घर में बेहद सिंपल और रिलैक्स मूड में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने पायजामा पहना हुआ है और बिना किसी ग्लैमर या फिल्टर के मस्ती में डांस कर रही हैं।

-वीडियो में श्रद्धा कपूर किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन के सुपरहिट गाने Bad पर थिरकती नजर आ रही हैं। उनके डांस मूव्स फनी, एक्सपेरिमेंटल और पूरी तरह से अनोखे हैं लेकिन यही बात फैंस को सबसे ज्यादा पसंद आ रही है। श्रद्धा कपूर का ये रियल और बेबाक अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को काफी रिलेटेबल लग रहा है।

बेहद दर्दनाक रही इस एक्ट्रेस की जिंदगी, मर गया पहला पति, दूसरे ने किए जुल्म, तड़प-तड़पकर हुई अभिनेत्री की मौत
बेहद दर्दनाक रही इस एक्ट्रेस की जिंदगी, मर गया पहला पति, दूसरे ने किए जुल्म, तड़प-तड़पकर हुई अभिनेत्री की मौत

एक कैप्शन ने बढ़ा दी राहुल मोदी संग डेटिंग की चर्चाएं

-हालांकि वीडियो जितना वायरल हुआ है, उससे कहीं ज्यादा लोगों का ध्यान उसके कैप्शन ने खींच लिया है। श्रद्धा कपूर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- कोई ऐसा ढूंढो जो आपका ऐसा डांस निकलवा पाए।

-बस फिर क्या था, फैंस ने तुरंत अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि कैमरे के पीछे आखिर कौन है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का मानना है कि श्रद्धा कपूर यहां फिल्म राइटर और अपने कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी की तरफ इशारा कर रही हैं।

-वीडियो के बैकग्राउंड में सुनाई दे रही आवाज और श्रद्धा कपूर के इस मजेदार कैप्शन ने इंटरनेट पर दोनों के रिश्ते की चर्चाओं को फिर हवा दे दी है। हालांकि श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी ने अब तक अपने रिलेशनशिप को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।

ट्रोलर्स पर भी भारी पड़ा श्रद्धा कपूर का ह्यूमर

-वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने श्रद्धा कपूर के डांस से ज्यादा उनके कमरे की हालत पर ध्यान देना शुरू कर दिया था। बैकग्राउंड में फैले सामान को लेकर सोशल मीडिया पर कई मजेदार कमेंट्स आए थे।

-एक सोशल मीडिया यूजर ने मजाक उड़ाते हुए लिखा था- डांस करने से पहले घर थोड़ा साफ कर लेतीं या ग्रीन स्क्रीन ही लगा लेतीं। इस पर श्रद्धा कपूर ने अपने मजेदार अंदाज में जवाब देते हुए अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा है- प्यारी मां, रियल आईडी से आओ।

-वहीं एक दूसरे यूजर ने कमरे में फैले सामान पर तंज कसा तो श्रद्धा कपूर ने चुटकी लेते हुए जवाब दिया- तुम्हें क्या लगता है, मैं तुम्हें घर पर किसलिए बुला रही हूं? श्रद्धा कपूर के ये जवाब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं और फैंस उनके सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ कर रहे हैं।

कब शुरू हुई थी श्रद्धा कपूर-राहुल मोदी के रिश्ते की चर्चा?

श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी के अफेयर की खबरें पहली बार साल 2024 में सामने आई थीं। दोनों को मुंबई में एक डिनर डेट के बाद साथ देखा गया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इनके रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर कुछ नहीं कहा लेकिन सोशल मीडिया पर उनके बीच होने वाले इशारे और बॉन्डिंग फैंस का ध्यान खींचते रहते हैं।

श्रद्धा कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

-आपको बता दें कि श्रद्धा कपूर को आखिरी बार सुपरहिट फिल्म 'स्त्री 2' में देखा गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी और श्रद्धा कपूर की परफॉर्मेंस को भी काफी पसंद किया गया था।

-अब आने वाले समय में श्रद्धा कपूर कई बड़े और दिलचस्प प्रोजेक्ट्स में दिखाई देने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पास 'नागिन', 'स्त्री 3', 'भेड़िया 2' और सुपरनैचुरल ड्रामा जॉनर की कई फिल्में हैं। इसके अलावा उनका नाम तुंबाड के प्रीक्वल से भी जोड़ा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+