बेहद दर्दनाक रही इस एक्ट्रेस की जिंदगी, मर गया पहला पति, दूसरे ने किए जुल्म, तड़प-तड़पकर हुई अभिनेत्री की मौत

Vidya Sinha: 70 और 80 के दशक में बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेसेस आईं जिन्होंने बिना ग्लैमर का सहारा लिए सिर्फ अपनी सादगी और शानदार अभिनय से लोगों के दिल जीत लिया था। उन्हीं में से एक थीं विद्या सिन्हा। उनकी मासूम मुस्कान, सहज अदाकारी और स्क्रीन पर दिखने वाला अपनापन आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा है।

'रजनीगंधा' मूवी से मिली थी विद्या सिन्हा को पहचान
विद्या सिन्हा ने अपने करियर में कई यादगार फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें असली पहचान 'रजनीगंधा' मूवी से मिली। इस फिल्म ने उन्हें रातों-रात हिंदी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्रियों की सूची में ला खड़ा किया था।

Vidya Sinha

फिल्मों में आने से पहले मॉडलिंग करती थीं विद्या सिन्हा

-बहुत कम लोग जानते हैं कि फिल्मों में कदम रखने से पहले विद्या सिन्हा मॉडलिंग की दुनिया का जाना-माना चेहरा थीं। उन्होंने मिस बॉम्बे का खिताब भी अपने नाम किया था। उस दौर में उनकी खूबसूरती और सादगी दोनों ही लोगों को बेहद आकर्षित करती थीं।

'मैंने पैसों के लिए ये सब किया', 66 साल की एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा, बोलीं- 'डायरेक्टर ने मेरे साथ सेट पर ही'
'मैंने पैसों के लिए ये सब किया', 66 साल की एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा, बोलीं- 'डायरेक्टर ने मेरे साथ सेट पर ही'

-मॉडलिंग में सफलता मिलने के बाद विद्या सिन्हा ने फिल्मों का रुख किया और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। छोटी सी बात, पति पत्नी और वो और रजनीगंधा जैसी फिल्मों ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया था।

बसु चटर्जी ने बदली किस्मत, साधारण किरदारों से बनाई खास पहचान

-विद्या सिन्हा के फिल्मी सफर में मशहूर निर्देशक बसु चटर्जी का अहम योगदान माना जाता है। बसु चटर्जी ने अपनी फिल्मों में विद्या सिन्हा को ऐसे किरदार दिए था, जिनसे आम दर्शक खुद को जोड़ पाते थे।

-उस दौर में जहां फिल्मों में ग्लैमरस हीरोइनों का बोलबाला था, वहीं विद्या सिन्हा ने अपनी नैचुरल एक्टिंग से अलग पहचान बनाई थी। यही वजह थी कि उनकी फिल्में मिडिल क्लास फैमिली ऑडियंस के बीच बेहद पसंद की जाती थीं।

पड़ोसी से हुआ प्यार, फिर शादी के बाद बदली जिंदगी

-विद्या सिन्हा की निजी जिंदगी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। उन्होंने साल 1968 में अपने पड़ोसी वेंकटेश्ववरन अय्यर से शादी की थी। वेंकटेश्ववरन तमिल ब्राह्मण परिवार से थे और दोनों की जोड़ी उस दौर में काफी चर्चाओं में रही थी।

-शादी के कई साल बाद भी जब विद्या सिन्हा और वेंकटेश्ववरन अय्यर की कोई संतान नहीं हुई, तब उन्होंने 1989 में एक बेटी को गोद लिया, जिसका नाम जाह्नवी रखा गया। बेटी गोद लेने के बाद विद्या ने फिल्मों से खुद को दूर कर लिया था। परिवार के साथ विद्या की जिंदगी खुशहाल चल रही थी लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था।

vidya sinha

पति की मौत के बाद टूट गई थीं विद्या सिन्हा

साल 1996 में विद्या सिन्हा के पति वेंकटेश्ववरन अय्यर की अचानक मौत हो गई। इस घटना ने एक्ट्रेस को अंदर तक तोड़ दिया था। पति की मौत के बाद वह अपनी बेटी को लेकर ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट हो गई थीं, जहां उन्होंने जिंदगी को नए सिरे से शुरू करने की कोशिश की। ऑस्ट्रेलिया में उनकी मुलाकात नेताजी भीमराव सालुंके से हुई और दोनों ने साल 2001 में शादी कर ली थी। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया।

दूसरी शादी बनी दर्द की वजह, लगाए गंभीर आरोप

शादी के कुछ समय बाद ही विद्या सिन्हा ने अपने दूसरे पति नेताजी भीमराव सालुंके पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिश्ते में लगातार बढ़ती परेशानियों के बाद दोनों का तलाक हो गया था। दूसरी शादी टूटने के बाद विद्या एक बार फिर अकेली पड़ गईं। हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी और लंबे समय बाद फिल्मों में वापसी करने का फैसला किया था।

फिल्म 'बॉडीगार्ड' से किया था कमबैक

करीब एक दशक तक फिल्मों से दूर रहने के बाद विद्या सिन्हा ने साल 2011 में बॉलीवुड में वापसी की थी। वह सलमान खान स्टारर फिल्म 'बॉडीगार्ड' में नजर आई थीं। स्क्रीन पर उन्हें दोबारा देखकर उनके फैंस काफी भावुक हो गए थे।

71 की उम्र में विद्या सिन्हा की हो गई थी मौत

हालांकि बढ़ती उम्र और खराब हेल्थ के चलते विद्या सिन्हा का एक्टिंग करियर ज्यादा लंबा नहीं चल पाया। साल 2019 में फेफड़ों और दिल से जुड़ी गंभीर बीमारी के कारण 71 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया जाता है कि विद्या सिन्हा मौत से पहले काफी तड़पी थीं। उन्हें अपनी जिंदगी के आखिरी दिनों काफी ज्यादा दर्द का एहसास हुआ था।

आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं विद्या सिन्हा

-विद्या सिन्हा उन एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं जिन्होंने बिना शोर-शराबे और विवादों के सिर्फ अपनी एक्टिंग के दम पर दर्शकों के दिलों में जगह बनाई थी। उनकी फिल्में और किरदार आज भी पुराने सिनेमा प्रेमियों के लिए खास मायने रखते हैं।

-आपको बता दें कि विद्या सिन्हा जिंदगी में शोहरत भी आई, प्यार भी मिला और दर्द भी लेकिन हर मोड़ पर उन्होंने खुद को मजबूती से संभाला। यही वजह है कि विद्या सिन्हा का नाम आज भी हिंदी सिनेमा की सबसे सादगीभरी और बेहतरीन अभिनेत्रियों में लिया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+