'मैं जल्द आऊंगी' पति की मौत के बाद बिखर गई थीं शारदा सिन्हा, निधन के बाद वायरल हुआ पुराना पोस्ट

Sharda Sinha Post Viral: प्रसिद्ध लोक गायिका और पद्म भूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा का दिल्ली के AIIMS अस्पताल में निधन हो गया। महज 72 वर्ष की उम्र में कैंसर के कारण जिंदगी की जंग हार गईं। इस बीच अब उनका सोशल मीडिया पर एक पुराना पोस्ट वायरल हो रहा है।

एक महीने पहले ही शारदा सिन्हा ने अपने दिवंगत पति ब्रजकिशोर सिन्हा को याद करते हुए बताया था कि वह हर साल उनके जन्मदिन को कितने खास तरीके से मनाते थे। शारदा सिन्हा ने अपने पति को 22 सितंबर को खो दिया था और अपनी आखिरी मुलाकात उनसे 17 सितंबर को हुई थी। इस मुलाकात में उन्होंने अपने पति से कहा था, "मैं जल्द ही आऊँगी।"

Sharda Sinha

पति के साथ जन्मदिन की यादें
शारदा सिन्हा ने 30 सितंबर को अपने फेसबुक पेज पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि कैसे उनके पति हर साल उनके जन्मदिन पर उन्हें सुबह के समय ताजे गुलाब और नाश्ता लेकर जगाते थे। उन्होंने पोस्ट कर लिखा, "जब सब घर में सोते रहते थे, तो सिन्हा साहब चुपचाप उठकर मेरे लिए गुलाब लाते थे और नाश्ता भी लेकर आते थे। जब मैं जागती, तो वह मुझे गुलाब देते और जन्मदिन की शुभकामनाएं देते थे।"

शारदा सिन्हा आगे ने कहा था, "मैं बच्चों से कहती थी कि उन्हें वह नाश्ता मत दो, क्योंकि वह पहले ही बाहर जाकर जंक फूड खा चुके होते थे। शुरू में वह मना करते थे, लेकिन जब मैं गुस्से से देखती, तो वह मान जाते थे। यह हर साल का रिवाज था।"

अंतिम मुलाकात को किया याद
17 सितंबर को अपने पति से आखिरी मुलाकात के बारे में शारदा सिन्हा ने बताया, "मैं उनसे आखिरी बार 17 सितंबर की शाम को मिली थी। जाते समय मैंने उनसे कहा था, 'मैं तीन दिन में वापस आऊँगी, खुद का ख्याल रखना।' उन्होंने कहा था, 'मैं बिल्कुल ठीक रहूँगा, तुम स्वस्थ रहो और जल्दी आना।' वह मुझे बड़े ध्यान से देख रहे थे, कौन जानता था कि यही हमारी आखिरी मुलाकात होगी।"

उन्होंने कहा, "मैं अब भी उनकी मौजूदगी महसूस करती हूं। मेरे बच्चे, वंदना और अंशुमान, अब भी मानते हैं कि उनके पिता बस कुछ काम से बाहर गए हैं और जल्दी लौट आएंगे। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि वह आखिरी बार अपनी पोती के साथ थे और मैं उन्हें यह कह रही थी, 'मैं जल्दी तुम्हारे पास आऊँगी।' 'मैं जल्द ही आऊँगी,' मैंने यही कहा था।"

ये भी पढ़ें: Sharda Sinha Death: शारदा सिन्हा की मौत से शोक में डूबे कलाकार, गोरखपुर से जुड़ी हैं ये यादें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+