आर्यन ड्रग केस: शाहरुख खान के ड्राइवर को एनसीबी ने समन भेज कर बुलाया, की पूछताछ
मुंबई, 9 अक्टूबर। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग केस में 14 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिए गए हैं। वहीं शनिवार में इस केस के सिलसिले में एनसीबी ने अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन के ड्राइवर से पूछताछ कर रही है। एनसीबी ने उससे पूछताछ के लिए समन भेजा था।

Recommended Video
बता दें आर्यन खान को क्रूज पर अरेस्ट किए जाने के बाद शाहरुख खान के परिवार या उनके स्टॉफ से अभी तक कोई पूछताछ नहीं की गई थी। शाहरुख खान का ड्राइव पहला शख्स है जिसे समन भेजकर पूछताछ के लिए एनसीबी बुलाया है। सूत्रों के अनुसार किंग खान के ड्राइवर से एनसीबी तीखे सवाल कर रही है। माना जा रहा है कि आर्यन से पूछताछ में मिले सुराग के बाद ड्राइवर को तलब किया गया है।
आर्यन समेत अन्य अरेस्ट किए गए आरोपियों की जमानत अर्जी कोर्ट ने 8 तारीख को खारिज कर दी थी। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। आर्यन की मां गौरी खान का 8 तारीख को बर्थडे था उसी दिन आर्यन को जेल भेजा गया। माना जा रहा है कि आर्यन के वकील मनशिंदे अब बेल के लिए शेशन कोर्ट में अप्लाई करेंगे। शाहरुख के बेटे आर्यन के सपोर्ट में बोली राखी सावंत- गीदड़ बनकर बच्चे का शिकार मत करो
बता दें शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को 2 अक्टूबर को एनसीबी ने मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज शिप पर उनके दोस्त अरबाज खान समेत अन्य 8 लोगों के साथ हिरासत में लिया था। जिसके बाद शाहरुख खान के वकील मनशिंदे द्वारा की गई कोर्ट में जमानत की लाख कोशिशों के बावजूद आर्यन को जेल हो गई।
एनसीबी के हवाले से सामने आई खबरों में ये खुलासा हुआ है कि आर्यन ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि वो चरस लेता रहा है। वहीं उसके दोस्त के जूते से ड्रग्स बरामद हुई हैं। फिलहाल एनसीबी के हाथ जो अब तक सबूत लगे हैं उसको देखते हुए माना जा रहा है कि आर्यन की अभी जमानत होना मुश्किल है।












Click it and Unblock the Notifications